रूपए की विनिमय दर में गिरावट के चलते लागत बढ़ने से मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां और टिकाऊ उपभोक्ता कंज्यूमर डयूरेबल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां चिंतित है और आगामी कुछ दिनों में मोबाइल फोन की द
रूपए की विनिमय दर में गिरावट के चलते लागत बढ़ने से मोबाइल फोन निर्माता कंपनियां और टिकाऊ उपभोक्ता कंज्यूमर डयूरेबल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां चिंतित है और आगामी कुछ दिनों में मोबाइल फोन की दाम में बढ़ोतरी कर सकती है। वहीं, टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां भी त्योहार सीजन शुरु होने से पहले कीमतें बढ़ाने का मूड बना रही हैं।
डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा
आपको बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है। अगर विदेश से कोई चीज आयात करते हैं तो अब हमें डॉलर के मुकाबले ज्यादा रुपए देने होंगे। मान लीजिए पहले 1 डॉलर की कीमत 65 रुपए थी। उस समय अगर कोई प्रोडक्ट विदेश से आयात किया तो हमें 65 रुपए देने होते थे। अभी डॉलर की कीमत 70 रुपए तो उसी प्रोडक्ट को आयात करने के लिए 70 रुपए देने होंगे।
मोबाइल फोन की लागत में वृद्धि होगी
जैसा कि इंटेक्स टेक्नोलॉजीज (इंडिया) की निदेशक निधि मार्कण्डे ने कहा, 'डॉलर में मजबूती के साथ हम बाजार की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। डॉलर के और भी मजबूत होने की आशंका है। जिससे मोबाइल फोन की लागत में वृद्धि होगी और परिणामस्वरूप हैंडसेट की कीमत में वृद्धि होगी।' कोमियो इंडिया के सीईओ और निदेशक संजय कलीरोना ने कहा कि कच्चे माल की लागत बढ़ने से भारतीय मोबाइल बाजार पहले से ही दबाव में है। बहुत कम मार्जिन में परिचालन कर रहे हैं। डॉलर में मजबूती से दबाव और बढ़ सकता है।
32 इंच और इससे बड़े टीवी सैट के दाम बढ़ाने की घोषणा
इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन पंकज महिंद्रू ने कहा कि पूरी तरह से तैयार इकाई (सीबीयू) का आयात कम होने से कुछ राहत है क्योंकि अधिकांश काम स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। यह शुरुआती यानी सस्ते फोन खंड के लिये चुनौती खड़ी करेगा।
ऐसे में सोनी, पैनासोनिक और गोदरेज ने कहा कि रुपए की चाल पर करीब से नजर रख रही हैं क्योंकि रुपया डॉलर के मुकाबले 70.32 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निम्नतम स्तर पर पहुंच गया है। रुपए में गिरावट से आयात बिल बढ़ा है। पिछले महीने ही कुछ कंपनियों ने रुपए में गिरावट के चलते 32 इंच और इससे बड़े टीवी सैट के दाम बढ़ाने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications