केरल के कई क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीमा कंपनियों को केरल में बाढ
केरल के कई क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीमा कंपनियों को केरल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जल्द से जल्द मुआवजा जारी करने के निर्देश दिए हैं।
इसके लिए बीमा कंपनियों को नुकसान के आकलन के लिए विशेष कैंप लगाने को कहा गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना के तहत किसानों को के क्लेम का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए निर्देश भी जारी किए हैं।
प्रधानमंत्री केरल के दौरे पर
आपको इस बात से अवगत करा दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने बाढ़ की वजह से हुए नुकसान को देखते हुए केरल को 500 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
इन्श्योरेंस कंपनियां देंगी जल्द क्लेम
वहीं भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने इस संबंध में बीमा कंपनियों को बाढ़ प्रभावित लोगों के क्लेम का निस्ताररण जल्द से जल्द करने को कहा है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि बारिश के कारण हुए हादसों में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दूसरी ओर सुरक्षा बल बाढ़ प्रभावित इलाके से लोगों को निकालने का काम कर रहे हैं।
क्लेम का प्रॉसेस आसान बनाए
इरडा ने अपने दिशा-निर्देश में कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिये तत्काल कार्रवाई शुरू करें कि क्लेम दावें सही हैं और उनका जल्द से जल्द निपटारा किया जाए। नियामक ने इंश्योरेंस कंपनियों से कहा कि मौत से जुड़े क्लेम में, जहां शव नहीं मिलने की स्थिति में मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करना मुश्किल है। वहां इस तरह के मामलों में तय प्रक्रिया अपनाने का सुझाव दिया है। साथ ही साप्ताहिक आधार पर हर सोमवार को दावों के निपटाने की रिपोर्ट देने के लिए भी कहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications