रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी के लिए बहनों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि सरकार ने राखी को जीएसटी से अलग रखा है। यानी की राखी पर कोई जीएसटी नहीं वसूली जाएगी।
दो दिन बाद यानी कि रविवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के लिए तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं बाजार भी राखी के त्योहार के लिए लगभग पूरी तरह से सज गए हैं। इस त्योहार की खुशी को दोगुनी करने के मोदी सरकार द्वारा हाल ही में एक राहत की खबर दी गई है। जिसके बाद रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी के लिए बहनों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि सरकार ने राखी को जीएसटी से अलग रखा है। यानी की राखी पर कोई जीएसटी (GST) नहीं वसूली जाएगी।

इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि रक्षाबंधन भारतीयों का एक बड़ा त्योहार है इसलिए राखी पर जीएसटी की छूट दी गई है। तो इसी तरह गणेश चतुर्थी को देखते हुए हमने सभी प्रकार की मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा को भी जीएसटी से अलग रखा है। उन्होंने कहा कि ये सभी चीजें हमारी विरासत हैं और हमें सम्मान के साथ इन्हें याद रखना है।
सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम इसलिए भी खास है क्योंकि गणेश चतुर्थी और रक्षा बंधन पर घरों में काफी खरीदारियां होती हैं। इसलिए त्योहारी मौसम में इनसे जुड़ी चीजों पर से जीएसटी की छूट मिलना किसी राहत से कम नहीं है।
आपको बता दें कि 21 जुलाई को जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई थी जिसमें कई चीजों को टैक्स फ्री किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications