देश भर के हवाई यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि अक्टूबर से पूरे देश में यात्री सफर के दौरान मोबाइल फोन और वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे।
देश भर के हवाई यात्रियों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बता दें कि अक्टूबर से पूरे देश में यात्री सफर के दौरान मोबाइल फोन और वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकेंगे। दूरसंचार मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में अधिसूचना को जारी करने जा रहा है। हालांकि विभाग ने इस संबंध में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की सभी सिफारिशों को मान ली है।
दो माह में लाइसेंस देने का काम हो सकता है पूरा
इस बात की जानकारी दें कि टेलीकॉम मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में इंटरनेट की सुविधा के लिए लाइसेंस दिए जाएंगे। लाइसेंस की प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि अगले दो माह में टेलीकॉम व एयरलाइंस कंपनियों को लाइसेंस देने का काम पूरा हो जाएगा।
5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत हो सकती
हालांकि 30000 फीट ऊंची फ्लाइट में इंटरनेट क्नेक्टिविटी के लिए एयरलाइंस कंपनियों को अपने हवाई जहाज में तकनीकी मोडिफिकेशन करवाना होगा। वहीं इस काम की लागत 5 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। बता दें कि मोडिफिकेशन के लिए एयरप्लेन को पांच-सात दिनों के लिए ग्राउंड पर रखना होगा। ऐसे में उन्हें अलग से नुकसान उठाना पडे़गा।
फ्लाइट में इंटरनेट बहाल करने पर बढ़ेगी लागत
वहीं टेलीकॉम कंपनियों ने बताया कि उन्हें भी यह देखना होगा कि घने जंगल जैसी जगहों वाले इलाके में कनेक्टिविटी कैसे कायम रहेगे। टेलीकॉम कंपनी के अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में इंटरनेट की सुविधा मिलने में साल भर तक का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि शुल्क को लेकर भी समस्या खड़ी हो सकती है। क्योंकि फ्लाइट में इंटरनेट बहाल करने पर उनकी लागत बढ़ेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications