आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट आने के कारण 17 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.32 करोड़ डॉलर घटकर 400.847 अरब ड
आपको बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट आने के कारण 17 अगस्त को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.32 करोड़ डॉलर घटकर 400.847 अरब डॉलर रह गया। वहीं इससे पूर्व के सप्ताह में यह 1.822 अरब डॉलर घटकर 400.881 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया था। जबकि रिजर्व बैंक द्वारा रुपये के अवमूल्यन को थामने के लिए अमेरिकी डॉलर की बिकवाली करने की वजह से पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है। रुपये की विनिमय दर बार बार गिर कर 70 रुपये प्रति डॉलर के आसपास पहुंच जा रही है।

बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 70.24 रुपये पर खुला और 69.91 रुपये पर बंद हुआ। वहीं 14 अप्रैल 2018 को रुपया दिन के कारोबार के दौरान 70.40 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया था। हालांकि रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 17 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में कुल भंडार का एक प्रमुख घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 6.02 करोड़ डालर घटकर 376.205 अरब डॉलर रह गईं।
वहीं सप्ताह में देश का स्वर्ण भंडार 3.61 करोड़ डॉलर बढ़कर 20.727
अरब डॉलर हो गया। जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) में देश का विशेष निकासी अधिकार 34 लाख अमरीकी डालर घटकर 1.463 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ने कहा कि आईएमएफ में देश का मुद्राभंडार 57 लाख डॉलर घटकर 2.452 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications