आपको जान कर खुशी होगी की जन-धन अकाउंट के बाद सरकार अब एक नया अकाउंट लाने की तैयारी में है। इस अकाउंट का नाम होगा गोल्ड सेविंग अकाउंट।
आपको जान कर खुशी होगी की जन-धन अकाउंट के बाद सरकार अब एक नया अकाउंट लाने की तैयारी में है। इस अकाउंट का नाम होगा गोल्ड सेविंग अकाउंट। यह अकाउंट भी आम अकाउंट की तरह बैंकों की ब्रांच में खुलेगा। कोई भी व्यक्ति इस अकाउंट को खुलवा सकेगा।
बता दें कि हाल ही में नीति आयोग ने वित्त मंत्रालय से गोल्ड सेविंग अकाउंट शुरू करने की सिफारिश की है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
कम से कम एक ग्राम सोने के बराबर की राशि
बता दें कि गोल्ड सेविंग अकाउंट की खासियत होगी कि आप बैंक में जाकर पैसे जमा करेंगे। लेकिन आपके पासबुक पर राशि की जगह सोने की मात्रा चढ़ेगी। जैसे आपने बैंक में जाकर 15,000 रुपए जमा किए और सोने की कीमत 30,000 प्रति 10 ग्राम चल रही है तो आपके खाते में 5 ग्राम सोना चढ़ जाएगा। हालांकि कम से कम एक ग्राम सोने के बराबर की राशि बैंक में जमा करना पड़ेगा। ये भी पढ़ें
ग्राहकों को जरूरत के समय गोल्ड सेविंग अकाउंट
हालांकि सिफारिश के मुताबिक ग्राहकों को जरूरत के समय गोल्ड सेविंग अकाउंट से रकम या सोना दोनों ही निकालने की सुविधा मिलेगी। आपके खाते में एक किलोग्राम सोना है, बाजार भाव के मुताबिक उसकी कीमत उस दिन 30 लाख रुपये है। तो आप चाहे तो बैंक से 30 लाख रुपये ले या एक किलोग्राम सोना निकाल सकते है यह आप पर निर्भर करता है।
आम सेविंग एकाउंट की तरह गोल्ड सेविंग एकाउंट
बता दें कि आम सेविंग एकाउंट की तरह गोल्ड सेविंग एकाउंट पर ब्याज भी मिलेंगे। यह आपके खाते में जुड़ता जाएगा। ब्याज की दर बाद में तय होगी। गोल्ड बांड की तरह आपको रकम वापस लेने के लिए एक निर्धारित समय तक इंतजार नहीं करना होगा। आप जब चाहे बैंक की शाखा में जाकर सोना या रकम निकाल सकते हैं।
कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं
इस बात की जानकारी दे कि आपको मिलने वाले ब्याज या अतिरिक्त सोने पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगेगा। रकम जमा करने के दौरान उस दिन सोने के बाजार भाव के हिसाब से आपके खाते में सोने की मात्रा चढ़ेगी। इसमें जीएसटी व इंपोर्ट शुल्क जुड़ा होगा। रकम निकालने के दौरान उस दिन सोने के बाजार भाव के हिसाब से आपको राशि या सोने लेने का विकल्प दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications