सोने की कीमतों में सोमवार को भी मजबूती देखने को मिली है। वहीं कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 40 रुपये या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 29,943 रुपये प्रति दस ग्राम
सोने की कीमतों में सोमवार को भी मजबूती देखने को मिली है। वहीं कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स पर सोने का अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 40 रुपये या 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 29,943 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। भारत में सोने के दाम यहां देखें ।
आपको बता दें कि इसी घरेलू एक्सचेंज पर चांदी का सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 116 रुपये या 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 37,120 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। जबकि दूसरी ओर विदेशी बाजार में सोने की कीमतों की बात करें तो वहां भी भाव 1,200 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बने हुए हैं। बता दें कि पिछले एक हफ्ते में सोना करीब 20 डॉलर तक उछल चुका है।

इसी कारण सोने में हुई तेजी
हालांकि ग्लोब कमोडिटी के रिसर्च हेड तरुण सत्संगी के मुताबिक अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान के बाद डॉलर इंडेक्स में नरमी दिखी है, जिससे सोने को सपोर्ट मिला है। इस बात की जानकारी दे कि शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकवरी के लिए जरूरी है कि धीरे-धीरे ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाये। ये भी जरूर पढ़ें गोल्ड सेविंग बैंक अकाउंट खुलने से मिलेगा डबल फायदा
वहीं उन्होंने कहा है कि धीरे-धीरे ब्याज दरें बढ़ाने से जॉब ग्रोथ में मजबूती आएगी। इतना ही नहीं महंगाई भी काबू में रहेगी। इस बयान के बाद डॉलर कमजोर हुआ है। वहीं आमतौर पर जब भी डॉलर में कमजोरी आती है तो सोने की कीमतों को सपोर्ट मिलता है, क्योंकि इससे सोने की होल्डिंग लागत घटती है।
कितनी टिकाऊ है सोने में तेजी
बता दें कि हेज फंडों ने कॉमैक्स गोल्ड में अपनी नेट शॉर्ट पोजीशन बढ़ाई है। वहीं 21 अगस्त को खत्म हफ्ते में हेज फंडों की सोने में शॉर्ट पोजीशन 1,306 कॉन्ट्रैक्ट और बढ़कर 78,579 कॉन्ट्रैक्ट्स पर पहुंच गई है। यह एतिहास में पहली बार है कि सोने पर हेज फंडों ने इतनी शॉर्ट पोजीशन बनाई है। इससे पता चलता है कि हेज फंड सोने को लेकर बुलिश नहीं हैं।
वहीं दूसरी वजह है कि एसपीडीआर गोल्ड फंड लगातार सोने में अपनी होल्डिंग घटा रहा है। एसपीडीआर गोल्ड की होल्डिंग गिरकर 765 टन के नीचे आ गई है। वही एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड फंड है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications