सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। मजबूत ग्लोबल संकेतों और रुपये की शुरुआती मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखी गई।
सोमवार को रिकॉर्ड तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। मजबूत ग्लोबल संकेतों और रुपये की शुरुआती मजबूती के बीच भारतीय शेयर बाजारों में तेजी देखी गई। बीएसई का सेंसेक्स 220 अंक की बढ़त के साथ 37,472 और एनएसई का निफ्टी 49 अंक बढ़कर 11,606 के स्तर पर खुला। हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान विप्रो को छोड़कर सभी कंपनियों में तेजी के दम पर सेंसेक्स 38,600 के स्तर को पार चला गया। बता दें कि वहीं निफ्टी ने 11,655 के रिकॉर्ड स्तर छुआ।
निफ्टी के सभी सेक्टरोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। जबकि सेंसेक्स में सिर्फ विप्रो में गिरावट है। बता दें कि शेष सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है।

हैवीवेट एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी , आरआईएल, आईटीसी, इंफोसिस और एसबीआई शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला है। जबकि सुबह 9:50 बजे सेंसेक्स में 342 अंक से ज्यादा की तेजी है जबकि निफ्टी 100 अंक से ज्यादा की मजबूती पर कारोबार कर रहा है।
ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी
ब्रोकर्स का कहना है कि यूएस फेडरल रिजर्व चेयरमैन की तरफ से ब्याज दरों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी करने के बयान से एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख रहा। वहीं शुरुआती कारोबार के दौरान हांगकांग के हैंगसेंग में 1.87 फीसदी और शंघाई का कम्पोजिट इंडेक्स में 1.21 फीसदी की बढ़त के देखी गई। जापान का निक्केई भी 0.79 फीसदी उपर खुला।
रुपये में सोमवार को मजबूत शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को मजबूत शुरुआत हुई। वहीं रुपया 14 पैसे की तेजी लेकर 69.76 के स्तर पर खुला। वहीं, पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे बढ़त के साथ 69.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
घरेलू निवेशकों ने की खरीदारी
एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को घरेलू संस्थागत निवेशकों डीआईआईएस ने 904.75 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की, जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों एफपीआईएस ने 75.78 करोड़ रुपये की बिकवाली है।


Click it and Unblock the Notifications