पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार रिकॉर्ड हाई हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार रिकॉर्ड हाई हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।
हालांकि मोदी सरकार ने जून महीने में पेट्रोल-डीजल के दीर्घकालिक समाधान की बात कही थी। लेकिन अभी तक आम आदमी को कोई राहत नहीं दी गयी है। हालांकि अगस्त के महीने में पेट्रोल-डीजल 1-1 रुपया महंगा हो चुका है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।
प्रति लीटर 14 पैसे का इज़ाफ़ा हुआ
पेट्रोल की क़ीमत में प्रति लीटर 14 पैसे का इज़ाफ़ा हुआ है। वहीं डीज़ल प्रति लीटर 15 पैसे महंगा हुआ है। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल आज 78.05 रु और डीज़ल 69.61 रु प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीज़ल अब तक के सबसे महंगे स्तर पर है।
भारतीय तेल निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 69.61 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को यह 69.46 रुपये प्रति लीटर था। वहीं रविवार को डीजल की कीमत 69.32 रुपये थी।
पेट्रोल के दाम अन्य शहरों में
- कोलकाता में आज पेट्रोल की कीमत 80.98 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को यह कीमत 80.84 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं कोलकता में पेट्रोल की कीमतें रविवार को 80.80 रुपये प्रति लीटर थी।
- मुंबई में आज पेट्रोल के दाम 85.47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। सोमवार को यहां पेट्रोल की कीमत 85.33 रुपये प्रति लीटर थी।
- चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 81.09 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को 80.94 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं रविवार को 81.43 रुपये प्रति लीटर थीं।
हालांकि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल अपने सर्वोच्च स्तर पर 29 मई को था, जब यह इन शहरों में क्रमश: 78.43 रुपये, 81.06 रुपये, 86.24 रुपये और 81.43 रुपये प्रति लीटर पर बिका था। अपने शहर के पेट्रोल दाम यहां देखें।
डीजल के दाम अन्य शहरों में
- कोलकाता में आज डीजल की कीमत 72.46 प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को यह कीमत 72.31 रुपये और रविवार को 72.16 रुपये प्रति लीटर थी।
- चेन्नई में डीजल की कीमत आज 73.54 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को 73.38 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं रविवार को 73.23 रुपये प्रति लीटर थी।
- मुंबई में डीजल की कीमत 73.90 रुपये प्रति लीटर हो गई है जबकि सोमवार को 73.76 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं मुंबई में डीजल 29 मई के सर्वोच्च स्तर 73.79 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चली गई है। रविवार को मुंबई में डीजल की कीमत 73.59 रुपये प्रति लीटर थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications