यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
बुधवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर हैं। अंतराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और क्रूड की बढ़ती कीमतों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। अगस्त महीने में अब तक पेट्रोल-डीजल पर 1-1 रुपए से ज्यादा दाम बढ़ाए जा चुके हैं। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत में जहां 13 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई तो वहीं डीजल में में 14 पैसे की वृद्धि हुई। इसी तरह आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 69.75 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
मुंबई में भी बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें
मुंबई में पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा इजाफा हुआ है। पेट्रोल पर जहां 13 पैसे तो वहीं डीजल में 15 पैसे बढ़ाए गए हैं। मुंबई में डीजल की कीमत 74.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। तो वहीं पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक 85.60 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। पिछले साल जून में तेल कंपनियों ने हर महीने की पहली ओर 16 तारीख को तेल की कीमत में बदलाव करने वाली 15 साल पुरानी व्यवस्था को खत्म कर दिया था और उसकी जगह रोजाना तेल की कीमतों में बदलाव के तरीके को अपनाया गया। देखें अपने शहर में पेट्रोल का दाम
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम
| महानगर | पेट्रोल के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 78.18 |
| कोलकाता | 81.11 |
| मुंबई | 85.59 |
| चेन्नई | 80.59 |
चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम
| महानगर | डीजल के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 69.75 |
| कोलकाता | 72.59 |
| मुंबई | 74.04 |
| चेन्नई | 73.84 |
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के कारण
अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दामों में फिर से तेजी देखने को मिल रही है। पिछले एक सप्ताह में क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरजस्त तेजी देखने को मिली। ऐसे में कच्चे तेल की कीमतों में 5 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई है। तुर्की में जारी आर्थिक संकट के कारण रुपए में गिरावट चल रही है। ऐसे में ऑयल कंपनियों को कच्चे तेल को आयात करने के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। देखें अपने शहर में डीजल का दाम
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications