बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां सपाट खुला है तो वहीं निफ्टी गिरावट के साथ लेकिन 11730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.00 फीसदी की सपाट बढ़त के साथ 38896.02 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 11730.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 28263.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 15474.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 16774.64 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17117.42 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, और एफएमसीजी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें यूपीएल, वेदांता, ओएनजीसी, गेल और भारती एयरटेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में कोल India, टेक महिंद्रा, IDEA सेलुलर, भारती इंफ्राटेल और पावर ग्रिड कॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार आज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 22909.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications