रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर अगले साल तक कर्जमुक्त हो जाएगी इस बात की जानकारी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने बुधवार को दिया।
रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर अगले साल तक कर्जमुक्त हो जाएगी इस बात की जानकारी रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने बुधवार को दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी के बोर्ड ने अपने मुंबई बिजली कारोबार को अडाणी समूह को 18,800 करोड़ में बेचने का फैसला किया है।
जानकारी के मुताबिक अनिल अंबानी ने कहा कि कुछ वर्षों में डिफेंस ही उनका मुख्य कारोबार होगा। रिलायंस इन्फ्रा के नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिल गई है। कंपनी का कहना है कि शेयरधारकों, महाराष्ट्र बिजली नियामक आयोग और सीसीआई ने इसकी अनुमति दे दी है। वहीं इस सौदे में 22 हजार करोड़ रुपये के कर्ज को कम कर 7,500 करोड़ रुपये करने में मदद मिलेगी।

हालांकि अनिल अंबानी का कहना हैं कि हमारे पास पहले के 5000 करोड़ रुपये के रेग्युलेटरी असेट हैं। दिल्ली का डिस्ट्रिब्यूशन बिजनस से 16 हजार करोड़ की सहायता मिलेगी। बता दें कि रिलायंस इन्फ्रा के 11 रोड प्रॉजेक्ट हैं जिनमें 12 हजार करोड़ का निवेश किया गया है।
मौके पर राहुल गांधी द्वारा राफेल डील मामले में उनपर लगाए गए आरोपों पर भी सफाई देते हुए अनिल अंबानी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि जो सच है वह सामने है। अनिल अंबानी का कहना हैं कि मुंबई के कारोबार को बेचने के बाद भी उनका पोर्टफोलियो मजबूत रहेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications