गुरुवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले हैं जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 38646.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 11663.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 28028.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 15447.10 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 16765.62 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 17083.54 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यूपीएल, आईटीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड कॉर्प और डॉ रेड्डीस लैब्स बढ़त के साथ के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, यस बैंक और रिलायंस गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
एशियाई बाजार की बात करें तो यहां आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 22892.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.6 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications