कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को रुपए में रिकवरी देखने को मिली है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 70.80 के भाव पर खुला था।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को रुपए में रिकवरी देखने को मिली है। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 70.80 के भाव पर खुला था। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 70.99 प्रति डॉलर के ऑल टाइम लो पर बंद हुआ था। शुक्रवार को रुपया 21 पैसे कमजोर होकर 70.95 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर खुला था। जबकि कारोबार में यह 26 पैसे कमजोर होकर पहली बार 71 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया था। एक्सपर्ट का मानना है कि सोमवार को रुपया 70.92 से 71.38 प्रति डॉलर की रेंज पर रह सकता है।

गुरूवार को रुपए की शुरुआत 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.63 प्रति डॉलर के भाव पर हुई। रुपए में गिरावट बढ़ी और यह 70.82 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। कारोबार के आखिर में रुपया 15 पैसे की गिरावट के साथ 70.74 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 22 पैसे कमजोर होकर 70.32 प्रति डॉलर पर खुला था और 49 पैसे कमजोर होकर 70.59 प्रति डॉलर के ऑलटाइम लो पर बंद हुआ था। तो वहीं मंगलवार को रुपया 6 पैसे मजबूती के साथ 70.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
आंकड़ों के अनुसार इस साल रुपए में लगातार कमजोरी देखी गई है। रुपया इस साल अब तक करीब 11 फीसदी से ज्यादा कमजोर हो चुका है जबकि पिछले साल रुपए में करीब 6 प्रतिशत की तेजी आई थी, लेकिन इस बार कई फैक्टर रहे हैं, जिससे रुपए पर दबाव बढ़ा है।
कमोडिटी एक्सपर्ट का मानना है कि क्रूड की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं जिससे क्रूड की खरीदारी के लिए इंटरनेशनल स्तर पर डॉलर की मांग तेज है। साथ ही घरेलू स्तर पर रेवेन्यू कलेक्शन उम्मीद के अनुसार नहीं है, तो वहीं राजनीतिक अस्थिरता का भी माहौल है। इसके अलावा आने वाले कुछ सप्ताह में रुपया 72 प्रति डॉलर का स्तर भी छू सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications