देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो ने अपनी 10 लाख प्रोमोशनल सीटों की सेल मात्र 999 रुपए में शुरू की है। कंपनी की ओर से लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत अपने सभी फ्लाइट नेटवर्क के लिए इस किराए पर वन-व
देश की सबसे बड़ी विमान कंपनी इंडिगो ने अपनी 10 लाख प्रोमोशनल सीटों की सेल मात्र 999 रुपए में शुरू की है। कंपनी की ओर से लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत अपने सभी फ्लाइट नेटवर्क के लिए इस किराए पर वन-वे टिकट दी जा रही है। इस किराये में सभी तरह के टैक्स शामिल हैं। इतना ही नहीं, कंपनी ने जारी बयान में कहा है कि वह मोबाइल वॉलेट प्रोवाइर्ड मोबिक्विक के जरिए टिकट बुकिंग कराने पर 600 रुपए रुपए तक 20 फीसदी का सुपर कैश ऑफर भी दे रही है।
18 सितंबर से 19 मार्च 2019 के बीच ट्रैवल कर सकते
इंडिगो की यह ऑफर सोमवार यानी 3 सितंबर से शुरू किया गया। बता दें कि यह 6 सितंबर तक चलेगा। इस ऑफर के तहत 18 सितंबर 2018 से लेकर 19 मार्च 2019 के बीच ट्रैवल कर सकते हैं। इंडिगो, के चीफ कमर्शियल ऑफिस विलियम बॉल्टर ने कहा कि हमें अपने पूरे नेटवर्क के लिए इस चार दिन की फेस्टिव सेल को शुरू करने का ऐलान करने पर काफी खुशी हो रही है। यह 3 सितंबर से 6 सितंबर 2018 तक चलाई जाएगी। टिकट किराये की शुरुआत 999 रुपए से है।
कंपनी दूसरी बार दे रही है ऑफर
बता दें कि ऐसा दूसरी बार हो रहा है जब इंडिगो की ओर कम किराये पर लाखों सीटों की सेल की जा रही है। जून क्वार्टर में कंपनी का प्रॉफिट सालाना आधार पर तकरीबन खत्म हो गया है। जबकि जुलाई में कंपनी की ओर से 12 सीटों को हैवी डिस्काउंट पर बेचा गया है। उस वक्त कंपनी ने 1,212 रुपए की शुरुआती कीमत रखी थी।
नेट प्रॉफिट जून क्वार्टर में 96.6 फीसदी गिरावट
इस बात की जानकारी दें कि इंडिगो का नेट प्रॉफिट जून क्वार्टर में 96.6 फीसदी गिरकर 27.8 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। फॉरेन एक्सचेंज में उतार-चढ़ाव और फ्यूल की कीमतों में इजाफा होने से कंपनी का मुनाफ घटा है। फाइनेंशियल ईयर 2018 के पहले क्वार्टर में कंपनी का मुनाफा 811 करोड़ रुपए था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications