कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार की शानदार शुरुआत देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड पर ओपन हो रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 135.52 अंकों के पार 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 38780.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 30 अंकों के पार 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 11711.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16028.20 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 17269.69 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक आज -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 28040.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 16028.20 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो विप्रो, ल्यूपिन, इचर मोटर्स, बजाज ऑटो और डॉ रेड्डीस लैब्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में अल्ट्रा टेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
तो वहीं एशियाई बाजार में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का बाजार निक्केई जहां -0.64 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.38 फीसदी की गिरावट और हैंग सेंग -0.95 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications