पेट्रोल और डीजल के भाव में वृद्धि मंगलवार को भी जारी है। इतना ही नहीं मंगलवार को कीमतों की नई ऊंचाई देखने को मिली है।
पेट्रोल और डीजल के भाव में वृद्धि मंगलवार को भी जारी है। इतना ही नहीं मंगलवार को कीमतों की नई ऊंचाई देखने को मिली है। रुपये में गिरावट और अंतरराष्ट्ररीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मंगलवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।
दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.31 रुपये
तेल कंपनियों की मंगलवार को जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.34 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल का भाव 16 पैसे और डीजल का भाव 19 पैसे प्रति लीटर की नयी बढ़ोत्तरी की गई है। आप अपने शहर के पेट्रोल की बढ़ती कीमत से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां पढ़ें ।
मुंबई में डीजल की कीमत आज 75.74 रुपये प्रति लीटर
दूसरी तरफ रुपये की गिरावट का नया रिकॉर्ड, डॉलर का भाव 71.21 रुपये के पार पहुंच गया है। मुंबई में पेट्रोल 86.72 रुपये प्रति लीटर हो गया। मुंबई में डीजल की कीमत आज 75.74 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल और प्रेट्रोल माल और सेवाकर(जीएसटी) से बाहर हैं। इस लिए राज्यों में इन पर स्थानीय बिक्री कर की दरें अलग अलग होने से पेट्रोलियम ईंधन के मूल्य भी अलग अलग हो जाते हैं। अपने शहर के डीजल की कीमत को जानना चाहते हैं तो ये पढ़ें।
तेल की कीमतों के दाम घटने की उम्मीद कम
वहीं कर भार कम होने के कारण दिल्ली में ईंधन के दाम अन्य मेट्रो शहरों और राज्यों की राजधानियों की तुलना में सबसे कम है। पिछले साल मध्य जून से कंपनियों को लागत के हिसाब से ईंधन के भाव में दैनिक स्तर पर संशोधन की छूट दी गयी थी। इस व्यवस्था के तहत डीजल के दाम में सोमवार को किसी एक दिन की सबसे बढ़ी वृद्धि है। ये भी जरुर पढ़ें।
पेट्रोल 16 अगस्त के बाद से अब तक दो रुपये 16 पैसे प्रति लीटर और डीजल 2.61 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है। जबकि इससे पहले डीजल 28 मई को 69.31 रुपये प्रति लीटर पर था। लेकिन 27 अगस्त को यह रिकॉर्ड टूट गया और सोमवार तीन सितंबर को यह एक नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications