भारतीय एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया कॉम्बो रिचार्ज पैक पेश किया है। कंपनी की ओर से इस बारर सबसे सस्ते कॉम्बो पैक पेश किये गए है। नये ऑफर में 35 रुपए, 65 रुपये और 95 रुपये की
भारतीय एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया कॉम्बो रिचार्ज पैक पेश किया है। कंपनी की ओर से इस बारर सबसे सस्ते कॉम्बो पैक पेश किये गए है। नये ऑफर में 35 रुपए, 65 रुपये और 95 रुपये की कीमत पर रिचार्ज उपलब्ध होंगे। हांलांकि सभी रिचार्ज की वैलिडिटी अलग- अलग होगी। जिससे ग्राहकों को डेटा, टॉक टाइम और वैधता की सुविधा मिलेगी।
शुरुआत में पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू
एयरटेल के नये कॉम्बो पैक में 35 रुपये, 65 रुपये और 95 रुपये का रिचार्ज शामिल है। पैक को शुरुआत में पंजाब, तमिलनाडु और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू किया जायेगा। इसके बाद कुछ सप्ताह में इसे देश के दूसरे हिस्सों में भी बाजार में उतार दिया जायेगा। कंपनी का कहना है कि यह नया पैक ग्राहकों से मिली प्रतिक्रिया और व्यापक शोध के बाद पेश किया गया है। एयरटेल ग्राहकों ने अलग अलग रिचार्ज के बजाय एक ही पैक में टाक टाइम, टैरिफ और डाटा होने की जरूरत बताई।
निशुल्क नेशनल रोमिंग, एसएमएस और डाटा का लाभ
एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य परिचालन अधिकारी अजय पुरी ने कंपनी की इस पेशकश पर कहा हैं कि लगातार अपने ग्राहकों के सुझावों पर गौर किया गया है। नये प्रीपेड पैक इस तरह से डिजाइन किये गये हैं कि ग्राहकों को वास्तव में सरलता महसूस होगी। नये कॉम्बो पैक में एयरटेल की तरफ से असीमित काल, निशुल्क नेशनल रोमिंग, एसएमएस और डाटा का लाभ प्राप्त होगा।
35 रुपये वाला प्लान में 26.66 रुपये का टॉकटाइम
इस प्लान में 26.66 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। साथ ही 1 पैसा प्रति सेकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है। इस पैक में 100 एमबी डाटा भी मिलता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
28 दिनों की वैधता के साथ 65 रुपये का टॉकटाइम
इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 65 रुपये का टॉकटाइम, 1 पैसा प्रति सकेंड की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग तथा 200 एमबी डाटा मिलता है। 95 रुपये वाले प्लान में फुल टॉकटाइम मिलता है। 28 दिनों की वैधता, 500 एमबी डाटा और 1 पैसे की दर से लोकल, एसटीडी और लैंडलाइन कॉलिंग मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications