अमेजन, एप्पल के बाद एक ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली अमेरिकी की दूसरी और दुनिया की तीसरी लिस्टेड कंपनी बन गई है।
अमेजन दुनिया भर में अपने वर्चस्व को हासिल करने में लगी हुई है। पिछले एक साल में ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने काफी ज्यादा ग्रोथ की है। अब अमेजन, एप्पल के बाद 1 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप वाली अमेरिकी की दूसरी और दुनिया की तीसरी लिस्टेड कंपनी बन गई है। तो वहीं अमेजन के स्टॉक प्राइस पिछले 15 महीने में दोगुने हो गए हैं। कंपनी का शेयर मंगलवार को 2 प्रतिशत तेजी के साथ 2050.50 डॉलर पर पहुंच गया। इस बढ़त से मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ।
1 ट्रिलियन डॉलर से निकल सकते है आगे
आपको बता दें अब अमेजन की मार्केट वैल्यू भारतीय अर्थव्यवस्था का 38 प्रतिशत हो गई है। अगर ऑनलाइन रिटेलर कंपनी की ये ग्रोथ ऐसे ही बरकरार रहती है, तो आने वाले दिनों में संभव है कि कंपनी 1 ट्रिलियन डॉलर से भी आगे निकल जाए। 1 ट्रिलियन डॉलर के स्थान पर पहुंचने में अमेजन का जहां सिर्फ 21 साल लगे हैं तो वहीं एप्पल को 38 साल लगे हैं।
एप्पल 177 देशों से ज्यादा अमीर है
इस शानदार ग्रोथ के बाद अमेजन अब सिर्फ आईफोन कंपनी एप्पल से पीछे है। एप्पल ने 2 अगस्त को 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था। बता दें कि दुनिया के सिर्फ 16 देश ही ऐसे हैं जिनकी जीडीपी एप्पल की मार्केट वैल्यू से ज्यादा है। यानी एप्पल 177 देशों से ज्यादा अमीर है। यदि एप्पल चाहे तो 3 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाले पाकिस्तान जैसे तीन देशों को खरीद सकती है।
इतना हुआ है मुनाफा
पिछले 12 महीने में अमेजन के शेयर ने 108 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस साल जनवरी से अब तक इसमें 74% तेजी आयी। पिछले तीन महीने में निवेशकों को 20 प्रतिशत मुनाफा हुआ है। तो वहीं, पिछले एक महीने में इसके शेयर्स में करीब 12 प्रतिशत उछाल आया है।
जेफ बेजोस हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स
यदि आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि अमेजन की शुरुआत 1994 में ऑनलाइन बुक-रिटेलर कंपनी के तौर पर हुई थी। इसके फाउंडर और चीफ एग्जीक्यूटिव जेफ बेजोस ने 1997 में बिजनेस करना शुरु किया। तो वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हाल ही में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। जेफ बेजोस की संपत्ति 141.9 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications