शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और प्रोफेसरों को 7 वें वेतन आयोग वेतनमान देने का फैसला किया है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर एक उपहार के रूप में, उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और प्रोफेसरों को 7 वें वेतन आयोग के तहत वेतनमान देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक में सातवें वेतनमान के कार्यान्वयन को मंजूरी दे दी।
921.54 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ उठाएगी सरकार
निर्णय 7 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतनमानों के संशोधन के तहत लिया गया था। एक आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, सरकार इस वृद्धि के लिए 921.54 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ उठाएगी और राज्य में इस बोझ का 50 प्रतिशत हिस्सा होगा।
1 जनवरी 2016 से लागू होगा नया वेतनमान
राज्य और संबंधित कैडर शिक्षकों को नया वेतनमान 1 जनवरी 2016 से लागू होगा। इसमें राज्य के 18 विश्वविद्यालय शामिल होंगे, जिसमें एक लॉ यूनिवर्सिटी, एक डीम्ड और एक ओपन विश्वविद्यालय भी शामिल होंगे। रिर्पोट के अनुसार रजिस्ट्रार, वित्तीय अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, प्रो वीसी और वीसी इसके अंतर्गत शामिल नहीं होंगे।
12 प्रस्तावों को लगी मुहर
यूपी कैबिनेट की बैठक में 12 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इस फैसले से शिक्षकों के वेतन में 15 हजार से लेकर 35 हजार तक की बढ़ोत्तरी की संभावना है। सातवें वेतनमान से करीब 20 हजार शिक्षकों को फायदा मिलेगा और इसके लिए सरकार ने अनुपूरक बजट में 921 करोड़ का इंतजाम किया है।
इन्हीं भी मिली सौगात
तो वहीं यूपी कैबिनेट ने बिजनौर, पीलीचौकी के किसान इंटर कॉलेज व महोबा, खरैला के श्री गोकुल प्रसाद बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को हाईस्कूल स्तर पर अनुदान सूची में लिए जाने के निर्णय को मंजूरी दे दी है। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय में केंद्रीय पुस्तकालय के निर्माणाधीन कार्य के लिए 2236.61 लाख रुपए की पुनरीक्षित लागत को भी मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications