'भारत के वीर' फंड को सरकार ने ट्रस्ट का दर्जा दे दिया है। वित्त मंत्रालय ने इसे इनकम टैक्स की धारा 80 जी के तहत रखा है। यानी कि दान देने पर आपको टैक्स में छूट भी अब प्राप्त होगी।
केंद्र सरकार द्वारा अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के परिवारों को आर्थिक मदद देने के लिए बनाए गए 'भारत के वीर' फंड को सरकार ने ट्रस्ट का दर्जा दे दिया है। वित्त मंत्रालय ने इसे इनकम टैक्स की धारा 80 जी के तहत रखा है। इसका मतलब है कि इसमें दान देने पर आपको टैक्स में छूट भी अब प्राप्त होगी। इसके तहत बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद को इस फंड में अहम योगदान के लिए ट्रस्टीज के 7 सदस्यों को शामिल किया गया है।
अक्षय कुमार ने की थी पहल
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की ओर से पहल किए जाने के बाद गृह मंत्रालय ने इस फंड का निर्माण 2017 में किया था। रिर्पोट के अनुसार अब तक इसमें करीब 40 करोड़ रुपए का दान आ चुका है। इनकम टैक्स में छूट मिलने के बाद फंड में बड़ी राशि आ सकती है।
ऐसे करें भारत के वीर ट्रस्ट में दान
यदि आप भी भारत के वीर ट्रस्ट में दान करना चाहते हैं तो बता दें इसके लिए सबसे पहले आपको भारत के वीर की वेबसाइट (bharatkeveer.gov.in) वेबसाइट पर जाना होगा। वहां पर जाकर आप किसी शहीद के नाम दान कर सकते हैं। यहां शहीदों के संबंध में पूरी जानकारी दी गई है।
इनकम टैक्स की धारा 80जी
अगर आप इनकम टैक्स की धारा 80जी के तहत के बारे में नहीं जानते हैं तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं इनकम टैक्स की धारा 80G के तहत कोई भी शख्स, HUF या किसी कंपनी को फंड या चैरिटेबल संस्था को दिए गए दान पर टैक्स छूट ले सकता है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि जिस संस्था को आप दान दे रहे हैं, वह सरकार के पास रजिस्टर्ड जरुर होनी चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
दान की राशि पर टैक्स छूट उस संस्था के प्रकार पर भी निर्भर है, जिसे आपने दान दिया है। इनकम टैक्स कानून के हिसाब से दान की राशि पर 50 या 100 प्रतिशत छूट का दावा किया जा सकता है। टैक्स में छूट पाने के लिए आपके पास दान दी गई रशीद होनी चाहिए जो कि उस संस्था द्वारा प्रदान की जाती है। टैक्स अथॉरिटी के पास रजिस्टर्ड नहीं होने वाली संस्थाओं को दान नहीं देना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications