यहां पर आपको सेबी द्वारा प्रदान किए जाने वाले खालों पदों की सूची और आवेदन फॉर्म के बारे में बताएंगे।
वित्तीय बाजार में काम करने की इच्छा रखने वाले लोगों के सामने एक सुनहरा मौका है। जी हां पूंजी बाजार नियामक सेबी ने 120 अधिकारियों के रिक्त पदों के आवेदन मांगे हैं। सेबी ने इस बाबत अग्रिम जानकारी के जरिए सूचित किया था। ये सभी आवेदन ग्रेड पद के लिए निकाले गए हैं। इसमें सामान्य, विधि, सूचना तकनीकि और अभियंतिकी धाराएं शामिल हैं। इस विषय में विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का लिंक 15 सितंबर को सेबी की वेबसाइट पर जारी होगा और केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। रिक्त पदों की कुल संख्या इसमें 120 है।

शैक्षणिक योग्यता
इस जॉब के लिए शैक्षणिक योग्यता जनरल कैटेगरी के लिए मास्टर डिग्री, कानून विषय में बैचलर डिग्री, चार्टेड अकाउंटें या कंपनी सेक्रेटरी, चार्टेड फाइनेंशियल एनालिस्ट या कॉस्ट और वर्क अकाउटेंट होना चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग की भी डिग्री मान्य होगी।
आयु सीमा
इस आवेदन के लिए इच्छुक आवेदनकर्ता की आयु 31 अगस्त 2018 तक 30 वर्ष के पार नहीं हुई होना चाहिए। नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इसके लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले और दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा होगी, इसके बाद इंटरव्यू होगा।
इन पदों को लेकर विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का लिंक 15 सितंबर को सेब की वेबसाइट पर जारी होगी। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
सैलरी
सेबी ने ग्रेड ए के अधिकारियों का मेहनताना रुपए 28150-1550(4)-34350-1750(7)-46600-EB-1750(4)-53600-2000(1)-55600 तय है।
आवेदन शुल्क
गैर-आरक्षित और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए रखा गया है। अनुसूचित जनजाती/अनुसूचित जाती/दिव्यांग आवेदकों के लिए शुल्क 100 रुपए रखा गया है। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications