इंडियन रेलवे जल्द ही रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है क्योंकि रेलवे 40 ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर हटाने की तैयारी में है।
इंडियन रेलवे जल्द ही रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है क्योंकि रेलवे 40 ट्रेनों से फ्लेक्सी फेयर हटाने की तैयारी में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिर्पोट के अनुसार नई पॉलिसी के हिसाब से रेलवे बांकी 102 ट्रेनों में यात्रा से 4 दिन पहले तक सीटों की बुकिंग पर फ्लेक्सी फेयर स्कीम के अंतर्गत 50 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगा। आपको बता दें कि फ्लेक्सी फेयर की वजह से कभी-कभी ट्रेन की टिकटें एयरलाइन टिकटों से महंगी हो जाती हैं।

तो वहीं जिन ट्रेनों में 60 प्रतिशत से कम की बुकिंग होती है, उनके लिए एक ग्रेडेड डिस्काउंट उपलब्ध होगा। रिर्पोट के अनुसार फ्लेक्सी फेयर स्कीम को उन ट्रेनों से हटाया जा रहा है, जिनका यूटिलाइजेशन 50 प्रतिश है।
फ्लेक्सी फेयर स्कीम को 9 सितंबर 2016 को 44 राजधानी, 46 शताब्दी और 52 दुरंतो ट्रेनों के लिए लागू किया गया था। इस स्कीम के तहत एक तय संख्या में सीटें बुक होने के बाद किराए में 10 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी होती है। आपको बता दें कि राजधानी और शताब्दी पूरी तरह से एसी ट्रेनें हैं, जबकि दुरंतों में एसी और नॉन-एसी दोनों तरह के कोच होते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे और यात्रियों दोनों के हितों पर ध्यान दिया जा रहा है। यह विचार सीटों के ज्यादा से ज्यादा उपयोग के जरिए रेवेन्यू बढ़ाने के लिए है, न कि यात्रियों पर बोझ डालने के लिए। फ्लेक्सी फेयर स्कीम के आने के बाद एक साल के अंदर ही बुकिंग में 63 प्रतिशत का इजाफा हुआ, तो वहीं इस सेक्शन से रेलवे के रेवेन्यू में 17 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications