यहां पर आपको अगस्त माह में देश में होने वाले निर्यात के बारे में बताएंगे।
अगस्त महीने में देश में होने वाले निर्यात में 19.21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है जो कि 29.84 अरब डॉलर रही, जबकि पिछले साल के अगस्त में 23.36 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में इंजीनियरिंग गुड्स, पेट्रोलियम उत्पाद, रत्न आभूषण, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिकल्स और ड्रग व फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई।

मंत्रालय ने अपने समीक्षा बयान में कहा है कि वित्तवर्ष 2018-19 की अप्रैल-अगस्त अवधि में कुल निर्यात 117.19 अरब डॉलर किया गया, जबकि वित्तवर्ष 2017-18 की समान अवधि में यह 117.19 अरब डॉलर था, जो कि डॉलर के संदर्भ में 16.13 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर है।
यह भी कहा गया है कि इस साल अगस्त में गैर-पेट्रोलियम और गैर-आभूषण का निर्यात कुल 20.70 अरब डॉलर का रहा, जबकि साल 2017 के अगस्त में यह 17.78 अरब डॉलर था। इसमें 16.45 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि दर दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में देश के आयात में भी 25.41 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जो कि 45.24 अरब डॉलर रही, जबकि साल 2017 के अगस्त में यह 36.07 अरब डॉलर थी।
तो वहीं वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल-अगस्त अवधि में कुल 21643 अरब डॉलर का आयात किया गया, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 की अप्रैल-अगस्त अवधि में यह 184.45 अरब थी। इस हिसाब से डॉलर के संदर्भ में इसमें कुल 17.34 प्रितिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अगस्त में तेल के आयात में सबसे अधिक 5162 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो कि कुल 11.83 अरब डॉलर की रही, जबकि पिछले साल अगस्त में कुल 7.80 अरब डॉलर मूल्य के तेल का आयात किया गया था।
इस बारे में मंत्रालय ने कहा है कि कच्चे तेल की ग्लोबल कीमतों में अगस्त में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 42.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications