बुधवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 के स्तर पर खुला। तो वहीं मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर प्रति डॉलर 72.98 के स्तर पर बंद हुआ था।
कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन रुपया मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है। बुधवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 72.71 के स्तर पर खुला। तो वहीं मंगलवार को रुपया 47 पैसे टूटकर प्रति डॉलर 72.98 के स्तर पर बंद हुआ था। इस साल अभी तक रुपया डॉलर की तुलना में 12 प्रतिशत टूट चुका है और एशिया में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक है।

एक्सपर्ट के अनुसार, विकासशील देशों में लगातार बिकवाली और क्रूड की कीमतों में तेजी से भारत का करेंट अकाउंट डेफिसिट बढ़ने की आशंकाएं मजबूत हो गई हैं। इसका भी रुपए पर असर दिख रहा है।
आपको बता दें कि पिछले सप्ताह रुपए ने प्रति डॉलर 72.91 का स्तर छुआ था। डीलर्स का कहना है कि आरबीआई के दखल के बावजूद अब भारतीय करेंसी ने इस स्तर को भी तोड़ दिया है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैदा हो रहे हालातों की वजह से रुपए पर निवेशकों का भरोसा कम हो रहा है। तो वहीं डॉलर की मजबूती भी रुपए पर भारी पड़ रही है।
सरकार ने पिछले सप्ताह रुपए की गिरावट को थामने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की थी। तो वहीं रुपए में कमजोरी की वजह से भारतीय बॉन्ड्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
आज शेयर बाजार में भी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और Nifty हरे निशान पर खुलकर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications