पेटीएम मॉल ने फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 20 सितंबर यानी कल से होगी, जो कि 23 सिंतबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक सेल का मजा ले पायेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेल में आपको स्मार
पेटीएम मॉल ने फेस्टिव सीजन सेल की घोषणा की है। इसकी शुरुआत 20 सितंबर यानी कल से होगी, जो कि 23 सिंतबर तक चलेगी। इस दौरान ग्राहक सेल का मजा ले पायेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले इस सेल में आपको स्मार्टफोन सहित इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट के साथ- साथ कैशबेक का ऑफर भी मिलेगा।
पेटीएम मॉल की इस सेल में सेमसंग गैलेक्सी नोट 9, गूगल पिक्सल 2 एक्सएल, सैमसंग गैलेक्सी जे8, रेडमी नोट 5 प्रो, ऑनर 9 लाइट और ऑनर प्ले सहित विभिन्न स्मार्टफोन पर आपको शानदार ऑफर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं सेल के दौरान ग्राहकों को सुजुकी जिक्सर बाइक जीतने का भी मौका मिलेगा।

स्मार्टफोन पर मिलेगा 50 प्रतिशत का छूट
पेटीएम मॉल की सेल के दौरान स्मार्टफोन पर ग्राहकों को अधिकतम 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जायेगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 67,900 रुपये है जिसे नोट 9 कोड का इस्तेमाल कर खरीदने पर 6,000 रुपये का कैशबैक प्राप्त किया जा सकता है। ऑनर 9 लाइट के 64 जीबी वेरिएंट पर 23% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे 13,945 रुपए में खरीदा जा सकता है।
अगर आप एमओबी 2000 कोड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 2,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा। मोटो जी6 पर 12% का डिस्काउंट मिल रहा है और आप इसकी खरीदारी 15,814 रुपए में कर सकते हैं। एमओबी 1500 कोड का इस्तेमाल करने पर 1,500 रुपए का कैशबैक भी मिल रहा है। आपको बताते चलें कि सेल वाले दिन स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स में बदलाव भी संभव है।
इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 70 प्रतिशत की छूट
स्मार्टफोन के अलावा सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनकि प्रोडक्ट जैसे कैमरा, हेडफोन और दूसरे एक्सेसरीज पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। पेटीएम मॉल के अनुसार, इन प्रोडक्ट्स पर 25 प्रतिशत का कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा ड्रैग एंड ड्रॉप गेम खेलकर ग्राहक वाउचर भी जीत सकते है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications