आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में रुपया बढ़त के साथ ओपन हुआ है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे की मजबूती के साथ 71.85 के स्तर पर खुला।
जैसा कि आप जानते हैं कि मुहर्रम के मौके पर फॉरेक्स मार्केट, शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट बंद था इसलिए कोई कारोबार नहीं हुआ था, लेकिन आज कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुरुआती कारोबार में रुपया बढ़त के साथ ओपन हुआ है। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 52 पैसे की मजबूती के साथ 71.85 के स्तर पर खुला।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को भी रुपए में शानदार रिकवरी आयी थी और रुपया 61 पैसे की बढ़त के साथ 72.37 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं मंगलवार को रुपया अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर के मुकाबले रुपया 47 पैसे टूटकर 72.98 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले सप्ताह रुपए की गिरावट को थामने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की थी। तो वहीं रुपए में कमजोरी की वजह से भारतीय बॉन्ड्स में भी गिरावट देखने को मिल रही है। तो वहीं क्रूड की कीमतें बढ़ रही हैं और लोगों ने अचानक बिकवाली शुरु कर दी है। ऐसे में रुपए में निवेशकों का भरोसा कम हो गया है। RBI ने भी मार्केट में स्थायित्व लाने के लिए 40 करोड़ से 50 करोड़ डॉलर की बिकवाली की है, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं मिला।
एक्सटर्प का मानना है कि तुर्की और अर्जेंटीना जैसी इमर्जिंग मार्केट की करेंसी में कमजोरी, क्रूड की कीमतें हाई बनी रहने और डॉलर की डिमांड बढ़ने से रुपए पर दबाव है।
आज शेयर बाजार में भी कारोबार के असर नजर आ रहे हैं, सेंसेक्स और Nifty बढ़त के साथ खुले हैं। तो वहीं पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी राहत नहीं मिली है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications