मुहर्रम की छुट्टी के बाद कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ ओपन हुआ है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 240 अंकों के पार 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 37362.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 64 अंकों के पार 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 11298.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 15990.34 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16333.55 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 26321.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर आज -0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 16025.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें आईसीआईसीआई बैंक, बीपीसीएल, भारती इंफ्राटेल, टाटा स्टील और एनटीपीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यस बैंक, इंफोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा और जी इंटरटेरमेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 23897.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications