यहां पर आपको ऐसे 3 सरकारी बैंकों के बारे में बताएंगे, जिनका विलय पंजाब नेशनल बैंक से होने वाला है।
पिछले एक साल से सरकार बैंकों के लिए विलय पर जोर दे रही है। विलय के पीछे सरकार का उद्देश्य है बैंकों की कार्यकुशला और दक्षता को बढ़ाना। सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक में 6 बैंकों का विलय किया गया, फिर हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा, देना और विजया बैंक का मर्जर किया गया। जी न्यूज की रिर्पोट के अनुसार अब कयास लगाया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक में 3 अन्य बैंकों का विलय किया जाएगा।
ये होंगे वो तीन बैंक
जानकारी के अनुसार बैंकों के विलय की अगली कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक में ओबीसी, इलाहाबाद बैंक, कॉरर्पोरेशन बैंक और इंडियन बैंक का मर्जर हो सकता है। जिसमें इसमें से तीन बैंकों के मर्जर की ही संभावना है। इसकी वजह यह है कि सरकार तीन-तीन के ग्रुप में मर्जर प्रक्रिया को चालाना चाहती है। सरकार बैंकों को एनपीए से निजात दिलाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से सरकारी बैंकों का मर्जर कर रही है।
बंद हो सकते हैं कई अन्य बैंक
ऐसी भी खबर आ रही है कि कई बैंक बंद भी हो सकते हैं। रिर्पोट के अनुसार सरकार पहले चरण में मौजूदा 21 सरकारी बैंकों की संख्या को घटाकर 12 करने की तैयारी कर रही है। सरकार मर्जर से पहले बैंकों के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर गौर कर रही है, जिससे विलय के बाद बैंकों को काम करने में तकनीकि तालमेल बिठाने में आसानी हो। बताए गए बैंकों के विलय के अलावा सरकार केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूको बैंक का मर्जर कर सकती है। तो वहीं यूनियन बैंक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को मर्ज किया जा सकता है।
विलय का सिलसिला शुरु हुआ था 2017 से
बैंकों के विलय का सिलसिला एसबीआई बैंक से शुरु हुआ था। सबसे पहले एसबीआई में पांच सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक का मर्ज किया जा चुका है। आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2017 को एसबीआई में इन बैंकों का विलय हुआ था, जिसके बाद SBI दुनिया के 50 बड़े बैंकों की सूची में शामिल हो गया है। हाल ही वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंजूरी दे दी है।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications