यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 82 रुपए 72 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपए 2 पैसे प्रति लीटर हो गया है। तो वहीं मुंबई में पेट्रोल 90 रुपए 8 पैसे प्रति लीटर है और डीजल 78 रुपए 58 पैसे प्रति लीटर है। आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह में महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 90 रुपए प्रति लीटर हो गया है। यहां के कुछ शहरों में तो पेट्रोल 93 रुपए लीटर तक बिक रहा है।
चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
आज मुंबई में पेट्रोल 11 पैसे महंगा होकर 90.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। तो वहीं डीजल 5 पैसे महंगा होकर 78.58 रुपए प्रति लीटर जा रहा है। दिल्ली में भी पेट्रोल 11 पैसे महंगा हुआ है लेकिन यहां आज पेट्रोल 82.72 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। जबकि डीजल 5 पैसे महंगा होकर 74.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में आज आपको 1 लीटर पेट्रोल के लिए 84.54 रुपए चुकाने होंगे और 1 लीटर डीजल के लिए 75.87 रुपए देने होंगे। तो वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज 12 पैसे महंगा होकर 85.99 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है और डीजल 6 पैसे महंगा होकर 78.26 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। चेक करें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम
जैसा कि आप जानते हैं कि मुंबई में रविवार को पेट्रोल 89.97 रुपए प्रति लीटर और दिल्ली में 82.61 रुपए प्रति लीटर था। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 84.44 रुपए और 85.87 रुपए प्रति लीटर था। डीजल के दाम में भी रविवार को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतें क्रमश- 73.97 रुपए, 75.72 रुपए, 78.53 रुपए और 78.20 रुपए प्रति लीटर हो गया था।
आपको बता दें कि चारों महानगरों में दिल्ली में तेल की कीमत सबसे कम है क्योंकि यहां राज्य सरकार की ओर से लगाए जाने वाला कर कम है। चेक करें अपने शहर में डीजल के दाम
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतें
इसके साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी हो गया है। रुपए में गिरावट का असर भी पेट्रोल और डीजल पर पड़ रहा है। ऐसी भी आशंका लगाई जा रही है कि कच्चे तेल की कीमतें आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी, जिसका सीधा असर पेट्रोल और डीजल पर देखने को मिलेगा।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications