फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के विजया बैंक और देना बैंक के साथ विलय का प्रस्ताव सरकार की बैंकिंग क्षेत्र में कड़े सुधार की राह पर आगे बढ़ने की मंशा को दर्शाता है।
फिच रेटिंग्स ने शुक्रवार को कहा कि बैंक ऑफ बड़ौदा के विजया बैंक और देना बैंक के साथ विलय का प्रस्ताव सरकार की बैंकिंग क्षेत्र में कड़े सुधार की राह पर आगे बढ़ने की मंशा को दर्शाता है। पिछले हफ्ते सरकार ने बीओबी का मध्यम आकार के दो सरकारी बैंक विजया बैंक और देना बैंक में विलय करने की घोषणा की थी। विलय के बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। तीनों बैंकों के निदेशक मंडल इस प्रस्ताव पर आगे बढ़ने की मंजूरी देने के लिए अलग-अलग बैठक करेंगे।

इतना ही नहीं फिच ने अपने नोट में कहा कि बैंकों का एकीकरण सरकार की छोटे और कमजोर बैंकों से निपटाने की रणनीति का हिस्सा है। यह बैंकिंग प्रणाली को बेहतर स्थिति में लाएगा। जो तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में सहायक हो। फिच रेटिंग्स का कहना हैं कि भारत सरकार का बीओबी का दो मध्यम आकार के सरकारी बैंकों के साथ विलय का प्रस्ताव, उसकी सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग प्रणाली में कड़े सुधार लाने की इच्छाशक्ति को दिखाता है।
दूसरी ओर संभावना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा में दोनों बैंकों का विलय हो जाए और उसके बाद यह देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इससे वह आईसीआईसीआई बैंक और पंजाब नैशनल बैंक को पीछे छोड़ देगा। हालांकि परिसंपत्तियों के मामले में वह भारतीय स्टेट बैंक और एचडीएफसी बैंक से पीछे ही रहेगा।
भविष्य के एकीकरण के लिए बीओबी का प्रस्तावित विलय एक प्रयोग होगा। इस विलय में कई तरह की जटिलताए हैं, जो हाल में भारतीय स्टेट बैंक और उसके 5 सहयोगी बैंक एवं भारतीय महिला बैंक के साथ हुए विलय से अलग है। उल्लेखनीय है कि देश में मौजूद 21 सरकारी बैंकों में से 11 भारतीय रिजर्व बैंक की त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई प्रणाली के दायरे में है। इसकी अहम वजह इन बैंकों का बढ़ता फंसा कर्ज, लाभ के स्तर पर बुरा प्रदर्शन और पूंजी का पर्याप्त स्तर से कम होना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications