यहां पर आपको बताएंगे कि ईपीएफओ पैनल ईपीएफ पर निवेश का विकल्प क्यों दे रही है।
ईपीएफ खाता धारकों के लिए खुशखबरी है, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समूह ने शेयरों में 5 से 10 साल की लंबी अवधि के लिए निवेश का सुझाव दिया है। एक रिर्पोट ने बताया कि समिति का मानना है कि इससे ईपीएफओ के 6 करोड़ अंशधारकों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। बता दें कि ईपीएफओ द्वारा गठित समिति की रिर्पोट उसके सलाहकार निकाय वित्त एवं निवेश समिति के एजेंडा में थी। यह बैठक 19 सितंबर को हुई थी।
अक्टूबर में होगी अगली बैठक
रिर्पोट के अनुसार ईपीएफओ की अगली बैठक को टाल दिया गया है जो कि अक्टूबर के पहले पखवाड़े में हो सकती है। साथ ही समिति ने यह सुझाव दिया है कि ईपीएफओ को एक्सचेंज ट्रेडेड फंड में 5 से 10 साल की अवधि के लिए निवेश करना चाहिए, जिससे बेहतर रिटर्न मिल सके। इस 5 सदस्यीय समिति के प्रमुख ईपीएफओ के वित्तीय सलाहकार और मुख्य लेखा अधिकारी हैं। साथ ही समिति के सदस्यों में HDFC म्यूचुअल फंड के सीईओ भी हैं।
फरवरी में ईपीएफओ ने बेचे थे निवेश के हिस्से
बता दें कि EPFO ने फरवरी में ईटीएफ में अपने निवेश के एक हिस्से को बेच दिया था ताकि 2017-18 के लिए अंशधारकों को उंचा ब्याज दिया जा सके। फिलहाल, बाद में ईपीएफओ ने बीते वित्त वर्ष के लिए ब्याज को घटाकर 8.55 प्रतिशत करने का फैसला किया, जो 2016-17 में 8.65 प्रतिशत था।
इतना हासिल किया रिटर्न
ईटीएफ की बिक्री के बाद ईपीएफओ ने लगभग 16 प्रतिशत का रिटर्न अर्जित किया जो तकरीबन 1,054 करोड़ रुपए था। वर्तमान में ईटीएफ में ईपीएफओ का निवेश 40,000 करोड़ रुपए से ज्यादा है। आपको बता दें कि ईपीएफओ अगस्त 2015 से ईटीएफ में निवेश कर रहा है।
ETF की कमाई सीधे आएगी खाते में
इसके अलावा EPFO एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है जिसके जरिए EPF खाताधारकों के खाते में ETF की कमाई सीधे तौर पर आ जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों के ईपीएफओ खाते में दो चीजें होंगी, नकद और ईटीएफ। निकासी के समय कर्मचारियों को अपने खाते से ईटीएफ के पैसे निकालने का विकल्प मिलेगा। फिलहाल ईटीएफ के पैसे कर्मचारियों को देने के लिए ईपीएफओ उसे बाजार में बेचेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications