यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। इस सप्ताह और अक्टूबर महीने के पहले ही दिन तेल की कीमतों में इजाफा किया गया है। पूरे देश में सोमवार को पेट्रोल के दाम में 24 पैसे की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है जबकि डीजल के दाम में 32 पैसे का इजाफा देखा जा रहा है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 83.73 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 75.09 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल के बढ़त दाम से सबसे ज्यादा मुंबई के लोग प्रभावित हुए हैं। मुंबई में पेट्रोल के दाम 91 रुपए के पार चले गए चले गए हैं। आज यहां पर पेट्रोल 91.08 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 79.72 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। इसी तरह कोलकाता में पेट्रोल 85.53 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल मिल रहा है जबकि डीजल 76.94 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। यहां पर देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
रविवार को पेट्रोल के दाम
रविवार को कोलकाता में पेट्रोल 85.30 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा था, जबकि डीजल 76.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। तो वहीं चेन्नई में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल 25 पैसे के इजाफे के साथ 87.05 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है जबकि डीजल 79.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। यहां पर देखें अपने शहर में डीजल के दाम
आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत आने वाले दिनों में और परेशान कर सकती है। सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती करने से इंकार करने और मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा लग रहा है। तो उधर क्रूड ऑयल को लेकर अमेरिका ने ईरान और उसके आर्थिक साझेदार देशों पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है। जिसका असर भी तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है।
एलपीजी के दामों में भी हुई बढ़ोत्तरी
तेल के दाम के अलावा रविवार रात से एलपीजी, सिलेंडर और एटीएफ की कीमतों में भी वृद्धि हो गई है। इसमें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 59 रुपए तक महंगा हो गया है। तो वहीं सीएनजी की कीमत में लगभग 2 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। एलपीजी की कीमतें बढ़ीं, 2.89 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications