यहां पर आपको बताएंगे कि बीएसएनएल यूजर अमेजन प्राइम मेंबरशिप का फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
अगर आप बीएसएनएल के ग्राहक हैं तो खुश हो जाइए क्योंकि भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने ग्राहकों को अगले 1 साल के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान कर रहा है। यह घोषणा बीएसएनएल ने सोमवार को की है। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
पोस्टपेड और ब्रांडबैण्ड यूजर को मिलेगी सुविधा
सबसे पहले तो आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी यह ऑफर चुनिंदा पोस्टपेड और ब्रॉडबैण्ड ग्राहकों को 999 रुपए कीमत वाले अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की सुविधा प्रदान करेगा। जिसकी अवधि 1 साल की होगी। बीएसएनएल ग्राहक इस सब्सक्रिप्शन के योग्य हैं या नहीं वे चुक कर सकते हैं।
इन्हें मिलेगा लाभ
बता दें कि बीएसएनएल के पोस्टपेड उपभोक्ता तो 399 रुपए या इससे अधिक वाले प्लान और ब्रॉडबैण्ड उपभोक्ता जो 745 रुपए या इससे अधिक वाले प्लान का उपयोग कर रहे हैं, इस सब्सक्रिप्शन का उपयोग कर सकते हैं। बीएसएनएल के इस कदम ने कंपनी को वोडाफोन, एयरटेल और रिलायंस जियो की श्रेणी में ले आया है, जो ऐसा कर रहे हैं।
इस प्रकार से मिलेगी अमेजन प्राइम की सुविधा
इस सब्सक्रिशन के बाद ग्राहक अपने पसंदीदा शो, फिल्म और अन्य कार्यक्रम अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। साथ ही अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले उपभोक्ताओं को सामान की कम समय में फ्री डिलेवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवाता है। इसके साथ ही अमेजन प्राइम म्यूजिक के साथ एड-फ्री म्यूजिक सुनने की सुविधा भी देती है। जो लोग पढ़ने के शौकीन हैं, उन्हें प्राइम रीडिंग के माध्यम से कई सारी किताबों के ई-संस्करण भी उपलब्ध हो जाते हैं।
अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने की प्रक्रिया
बीएसएनएल यूजर कुछ इस तरह से प्राप्त कर सकते हैं अमेजन प्राइम का 1 साल का फ्री सब्सक्रिप्शन-
- सबसे पहले 399 रुपए या इससे ज्यादा का पोस्टपेड या 745 रुपए या इससे ज्यादा का लैंडलाइन ब्रॉडबैण्ड प्लान अपग्रेड करें।
- इसके बाद बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाएं और स्पेशल BSNL-Amazon ऑफर बैनर पर क्लिक करें।
- उसके बाद ओटीपी जेनरेट करने के लिए अपना कार्यरत मोबाइल नंबर डालें और फिर अपने अमेजन लॉगिन डिटेल के साथ ऑफर को एक्टिवेट करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications