ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश के अपने नेटवर्क में 50000 अस्थायी पद सृजित किये है। जी हां आनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म की दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया त्योहारों के मौके
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने त्योहारों से पहले पूरे देश के अपने नेटवर्क में 50000 अस्थायी पद सृजित किये है। जी हां आनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म की दिग्गज कंपनी अमेजन इंडिया त्योहारों के मौके पर सस्ते प्रोडक्ट खरीदने का ही नहीं बल्कि पैसे कमाने का भी मौका दे रही है। कंपनी ने त्योहारों से पहले पूरे देश के अपने नेटवर्क में 50,000 अस्थायी सीज़नल पद सृजित किये हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वी फ्लिपकार्ट को कड़ी टक्कर देने के लिए यह कदम उठाया है।
देशभर में 50 से अधिक आपूर्ति केंद्र
अमेजन इंडिया के देशभर में 50 से अधिक आपूर्ति केंद्र, छंटाई केंद्र और करीब 150 डिलिवरी केंद्र हैं। अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष इंडिया कस्टमर फुलफिलमेंट अखिल सक्सेना का कहना हैं कि लोगों की खरीदारी के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए हमने टीम का उल्लेखनीय तौर पर विस्तार किया है। इसके लिए हमने त्यौहारी मौसम में सहयोगियों की संख्या को दोगुना तक बढ़ा दिया है। इसके अलावा पिछले त्योहारी मौसम की तुलना में ग्राहक सेवा केंद्रों को भी दोगुना किया गया है।
सेल 10 अक्टूबर को 12 बजे से शुरु
दरअसल फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज के बाद अब अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की घोषणा कर दी है। अमेजन की ये सेल 10 अक्टूबर को 12 बजे से शुरु होगा जो कि 15अक्टूबर तक चलेगी। अमेजन इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, होम और किचन प्रोडक्ट, फैशन, ग्रॉसरी और ब्यूटी प्रोडक्ट, इलेक्ट्रॉनिक्स पर कई धमाकेदार ऑफर देगी।
ये भी फ्लिपकार्ट ने बीमा क्षेत्र में रखा कदम, बजाज आलियांज के साथ हुआ गठबंधन पढ़ें।
साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
बता दें कि सक्सेना का कहना हैं कि इन अस्थायी नौकरियों का सृजन मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरू, अहमदाबाद, पुणे और अन्य शहरों के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्टिंग सेंटर्स, डिलिवरी स्टेशन और कस्टमर सर्विस साइट्स के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि फेस्टिव सीजन के दौरान अस्थायी कर्मचारी सामान चुनने, उनकी पैकिंग करने और कुरियर करने से लेकर उसकी डिलिवरी तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
वहीं दूसरी ओर कंपनी का दावा है कि इस सेल में टीवी और अन्य एप्लायंसेज पर साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिलेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लायंसेज पर 55 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फैशन ब्रांड पर कम से कम 50 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications