रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास 74.26 के स्तर पर पहुंच गया।
रुपए में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले दोपहर 1 बजकर 30 मिनट के आसपास 74.26 के स्तर पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में भले ही रुपया 14 पैसे गिरकर 73.90 के स्तर पर खुला था लेकिन बाद में यह धड़ाम हो गया।

सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.07 के स्तर पर बंद हुआ था, यह भी गिरावट का एक नया रिकॉर्ड था। तो वहीं शेयर बाजार सुबह शुरुआती कारोबार में जहां बढ़त के साथ खुला तो वहीं बाद में सेंसेक्स 77 अंकों तक और Nifty 30 अंकों तक गिरकर कारोबार कर रहे थे।
मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अपनी अर्थव्यवस्था संभालने के लिए चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा घरेलू नीति को आसान बनाए जाने से अंतराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत हुआ है। इससे भी रुपए पर असर पड़ा है।
तो वहीं चीन के केंद्रीय बैंक ने रविवार को 15 अक्टूबर से आरक्षित आवश्यक अनुपात में एक प्रतिशत कमी लाने का निर्णय किया है। इससे बैंकिंग प्रणाली में 109.2 अरब डॉलर की अतिरिक्त राशि आएगी।
प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के बीच लिवाली का दौर चला। सोमवार को उन्होंने 1,974 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे जबकि विदेशी निवेशकों ने 1,805 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications