लंबे समय के बाद कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में रौनक नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी आज बढ़त के साथ हरे निशान पर खुले हैं। तो वहीं इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 34561.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 10373.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 13784.22 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 13619.75 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 24667.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर भी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 15339.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई कॉन्स ड्यूरेबल्स और ऑयल एण्ड गैस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, जी इंटरटेंनमेंट, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचडीएफसी और कोल INDIA बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, इचर मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक और गेल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजारों मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 23521.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications