डीजल के दाम में बढ़ोतरी जारी, नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम

बुधवार को तेल कंपन‍ियों ने महानगरों में पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए, लेक‍िन डीजल की कीमतों में हर जगह पर इजाफा हुआ है। आज पेट्रोलियम ईंधन के दामों में 25 पैसे प्रत‍ि लीटर त‍क की बढ़ोतरी की गयी है।

बुधवार को तेल कंपन‍ियों ने महानगरों में पेट्रोल के दाम नहीं बढ़ाए, लेक‍िन डीजल की कीमतों में हर जगह पर इजाफा हुआ है। आज पेट्रोलियम ईंधन के दामों में 25 पैसे प्रत‍ि लीटर त‍क की बढ़ोतरी की गयी है। वहीं बुधवार को डीजल के दामों में 24 पैसे का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली में डीजल की कीमत 74.35 रुपये प्रति लीटर हो गई।और मुंबई में यही तेजी 25 पैसे की देखने को मिली। यहां डीजल के दाम 77.93 रुपये प्रति लीटर हो गया। हालांकि पेट्रोल के दाम मंगलवार की सुबह के बाद से स्थिर बने हुए हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत से रूबरू होना चाहते हैं तो यहां क्‍लिक करें

 Diesel Price Increased By Rs o.24 Per Liter In Delhi

हालांकि मंगलवार को द‍िल्‍ली में पेट्रोल के दामों में 23 पैसे प्रत‍ि लीटर तो डीजल के दामों में 29 पैसे प्रत‍ि लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। इससे दिल्‍ली में पेट्रोल 82.26 रूपये प्रत‍ि लीटर और डीजल 74.11 रुपये प्रत‍ि लीटर हो गया है। वहीं डीजल की कीमतों में इजाफे से वाहनों के किराये में बढ़ोतरी की आशंका है। ज‍िसका सीधा असर लोगों के घरेलू बजट पर पड़ेगा। जरुरी चीजों के दामों में म‍हंगाई देखने को मिलेगी।

एक्साइज ड्यूटी घटाने से जीडीपी पर पड़ेगा असर
पेट्रोल-डीजल की कीमतों से आम आदमी का राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती करने की घोषणा की थी। इतना ही नहीं पेट्रोलियम कंपनियों से एक रुपये लीटर दाम कम करने को कहा था। लेकिन आर्थिक जानकारों का कहना है कि सरकार के इस कदम से देश का राजकोषीय घाटा तो बढ़ेगा ही साथ ही इसका विपरीत असर देश की जीडीपी पर भी पड़ेगा। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

वहीं मूडीज इन्वेस्टर सर्विस ने कहा कि इससे न केवल सरकार का राजस्व घटेगा बल्कि मार्च, 2019 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा भी बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.4 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। सरकार को इस कदम से 10,500 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+