रुपया 24 पैसे मजबूत होकर 74.15 प्रत‍ि डॉलर पर खुला

बुधवार को रुपया की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 74.15 के स्‍तर पर खुला है। हालांकि मंगलवार को रुपया अबतक के सबसे न‍िचले स्‍तर पर बंद हुआ है।

बुधवार को रुपया की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की बढ़त के साथ 74.15 के स्‍तर पर खुला है। हालांकि मंगलवार को रुपया अबतक के सबसे न‍िचले स्‍तर पर बंद हुआ है। एक द‍िन में रुपए में 33 पैसे की गिरावट आई है। बता दें कि य‍ह डॉलर के मुकाबले 74.39 के भाव पर बंद हुआ है। रुपये में द‍िन के हाई से 52 पैसे कमजोरी आई है।

Market Live Update On 10 October

रुपये में आई कमजोरी की वजह
दुनिया की अन्य प्रमुख करंसीज के बास्केट में डॉलर की मजबूती, ऑयल इंपोर्टर्स की डॉलर लिवाली, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के चार साल के उच्चतम स्तर पर टिके रहने और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की पूंजी निकालने के दबाव में यह 74.340 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया।

बता दें कि इस साल रुपये में करीब 15 फीसदी तक कमजोरी आई है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर की मजबूती, घरेलू स्‍तर पर निर्यात घटने और तो राजनीत‍िक अस्‍थिरता जैसे फैक्‍टर्स की वजह से रुपया पर लगातार दबाव बना हुआ है।

क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर
एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च कमोडिटी एंड करंसी अनुज गुप्ता का कहना है कि क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी से डॉलर कमजोर हुआ है। मंगलवार को क्रूड ने 85 डॉलर का स्तर पार किया और 85.32 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया जो 4 साल का हाई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं। जिससे आने वाले दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपए 75 डॉलर का स्तर छू सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+