त्योहारी सीजन आ गया है। हर तरफ आपको भारी छूट के साथ स्पेशल ऑफर्स की भरमार लग गयी है। लोगों के पास काफी ऑपशन भी है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ही नहीं बल्कि कई अन्य शॉपिंग पोर्टल
त्योहारी सीजन आ गया है। हर तरफ आपको भारी छूट के साथ स्पेशल ऑफर्स की भरमार देखने को मिल रही है। लोगों के पास काफी ऑपशन भी है। आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट और अमेजन ही नहीं बल्कि कई अन्य शॉपिंग पोर्टल भी है जो आपको खास ऑफर्स दे रहे है। और आपके पास पहले की तुलना में और भी ज्यादा विकल्प हो गए है। जी हां अब टाटा क्लिक, मिंत्रा और पेटीएम मॉल भी इस फेस्टिव सीजन सेल में शामिल हैं।
फ्लिपकार्ट के टॉप ऑफर्स:
फ्लिपकार्ट का बिग बिलियन डे सेल 10 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और यह 14 अक्टूबर तक चलेगा। इस ऑफर में आज मोबाइल और लैपटॉप पर टॉप ऑफर्स मिल रहे हैं।
इन पर भारी डिस्काउंट:
- रेडमी नोट 5 प्रो, आसुस मैक्स प्रो एम1 और Honor 9N, इन सभी मोबाइल पर 2-2 हजार रुपये की छूट मिल रही है।
- इनके अलावा आपको जूतों पर 50 फीसदी, वॉटर गीजर पर 50 फीसदी और कपड़ों पर 60 फीसदी तक की छूट मिल रही है।
- अगर आप ऐपल का लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, तो यही सही मौका है। फ्लिपकार्ट आपको इस पर 13 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रहा है। इस छूट के साथ यह आपको 49,990 रुपये का मिल रहा है।
अमेजॉन के टॉप ऑफर्स:
अमेजॉन भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल ऑफर में मोबाइल, टीवी और अन्य सामान पर भारी डिस्काउंट दे रहा है। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को इसके टॉप ऑफर्स में लैपटॉप्स पर 55 हजार रुपये तक की छूट है। कैमरों पर आपको 35 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा टीवी और अन्य एक्सेसरीज पर भी भारी छूट है।
पेटीएम मॉल:
पेटीएम मॉल महा कैशबैक सेल शुरू हो चुका है। यहां ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक ऑफर दिये जा रहे है। त्योहार को देखते हुए ई-कॉमर्स कंपनी 3500 रुपये कैशबैक के साथ 20 हजार में लैपटॉप दे रही है। जिसमें एचपी, आसूस, लेनेवो, माइक्रोमैक्स और दूसरी कंपनियों के लैपटॉप शामिल हैं।
बता दें कि 9 अक्टूबर से सेल शुरू हुआ हैं जो कि 15 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत आपको टीवी समेत अन्य होम अप्लायंसेज पर भारी छूट दी जा रही है। यहां आपको 20 फीसदी से 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
मिंत्रा ऑफर:
मिंत्रा का 'बिग फैशन डेज' का फेस्टिव ऑफर चल रहा है। यहां पर आपको कपड़ों और फैशन की अन्य श्रेणियो में 50 से 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
टाटा क्लिक ऑफर:
ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल टाटा क्लिक ने भी टेन-टेन स्पेशल ऑफर पेश किया है। इसके तहत वह फुटवियर पर 60 फीसदी तक डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप होम अप्लायंसेज लेते हैं, तो इन पर आपको 2 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी दी जा रही है। फ्लैगशिप फोन पर भी भारी छूट दी जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications