यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैसे तो एक्साइज ड्यूटी खत्म कर दी है लेकिन अब इसका असर खत्म होता नजर आ रहा है। तभी तो गुरुवार को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ी है। जबकि डीजल यहां 27 पैसे महंगा हुआ है। इस बढ़ोत्तरी के साथ दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.36 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
डीजल के दाम
तो वहीं डीजल के दाम की बात करें तो इसकी कीमत 27 पैसे बढ़ गई है। इस बढ़ोत्तरी के साथ आज एक लीटर डीजल 74.26 रुपए का हो गया है। आपको बता दें कि बुधवार को पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। चेक करें अपने शहर में डीजल के दाम
मुंबई में पेट्रोल की कीमत
मुंबई में भी कीमतें बढ़ी हैं, यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 9 पैसे ज्यादा आज चुकाने पड़ रहे हैं। इस बढ़त के साथ एक लीटर पेट्रोल के लिए 87.82 रुपए प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। डीजल की बात करें तो इसकी कीमतों में भी 29 पैसे का उछाल आया है। इस उछाल के साथ यह 78.22 प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। चेक करें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
एक्साइज ड्यूटी की कटौती का असर रहा फीका
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगस्त महीने से ही बढ़ोत्तरी जारी है। केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर और कुछ राज्य सरकारों ने वैट में कटौती कर राहत देने की कोशिश की है लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली है। आप पेट्रोल और डीजल के दाम इंडियन ऑयल की वेबसाइट से भी देख सकते हैं।
चार महानगरों में पेट्रोल के दाम
| महानगर | पेट्रोल के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 82.36 रुपए |
| कोलकाता | 84.09 रुपए |
| मुंबई | 87.82 रुपए |
| चेन्नई | 85.61 रुपए |
चार महानगरों में डीजल के दाम
| महानगर | डीजल के दाम |
|---|---|
| दिल्ली | 69.75 |
| कोलकाता | 72.59 |
| मुंबई | 74.04 |
| चेन्नई | 73.84 |
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications