शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों और रुपये में मजबूती देखने को मिली।
शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों और रुपये में मजबूती देखने को मिली। बाजार में चौतरफा खरीदारी से शुरुआतह कारोबारी में सेंसेक्स 510.49 प्वाइंट्स की उछाल के साथ 34,511.64 के स्तर पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी 163.9 प्वाइंट्स चढ़कर 10,398.55 के स्तर पर पहुंचा है।
एनएसई पर सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ आईटी इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। बता दें कि ऑटो, मिडिया और रियल्टी इंडेक्स 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। हालांकि वहीं इससे पहले सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 34,292 के स्तर पर खुला और निफ्टी की शुरुआत 97 अंक की मजबूती के साथ 10,332 के स्तर पर हुई।

इन शेयरों में तेजी देखने को मिली
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में एमएंडएम, आरआईएल, यस बैंक, मारुति, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ओएनजीसी में तेजी है। वहीं टीसीएस और इंफोसिस में गिरावट है।
अमेरिकी बाजार में गुरुवार को भी बड़ी गिरावट
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस में 2 दिनों में करीब 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के कारोबार में डाओ जोंस 546 अंक यानी 2.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,053 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 93 अंक यानी 1.25 फीसदी गिरकर 7,329 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 57 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 2,728 के स्तर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications