नवरात्री और दिवाली पर यात्रियों को अपने घर जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे फेस्टिवल सीजन के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। अलग-अलग रेल मंडल अपने हिसाब से यात्रियों की भीड़ देखकर स्पेशल ट्रेन का
नवरात्री और दिवाली पर यात्रियों को अपने घर जाने में दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे फेस्टिवल सीजन के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है। अलग-अलग रेल मंडल अपने हिसाब से यात्रियों की भीड़ देखकर स्पेशल ट्रेन का एलान कर रहे हैं।
फेस्टिवल सीजन के दौरान लाखों लोग अपने घर जाते हैं। इनमें से अधिकतर ट्रेन का सहारा लेते हैं। फेस्टिवल सीजन होने के कारण ट्रेनों में बहुत भीड़ होती है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट टिकट बुक करने की सुविधा देती है। इसके जरिए आप बिना लाइन में लगे ट्रेन की टिकट ले सकते हैं। इस साल रेलवे ने आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट लॉन्च की है इसमें कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं जो यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हैं। तो जानिये नए फीचर्स के बारे में।
नये फीचर टिकट बुक करने में मददगार
अब आप आईआरसीटीसी पर टिकट बुक करते हैं और वेटिंग लिस्ट का टिकट है तो आप उसके कंफर्म होने की संभावना जान सकते हैं। ये फीचर आपको टिकट बुक करने में बहुत मदद करेगा। अगर आपको लगता है कि सीट कंफर्म होने की संभावना नहीं के बराबर है तो आप टिकट बुक न करें।
आईआरसीटीसी का दूसरा फीचर विकल्प स्कीम है। फेस्टिवल सीजन के दौरान लंबे रूट की अधिकतर ट्रेन फुल रहती हैं। इसलिए सरकार ने विकल्प स्कीम लॉन्च की है। आप जिस ट्रेन में टिकट बुक कर रहे हैं उसमें सीट नहीं मिलती है तो आपको उसी रूट पर जाने वाली दूसरी खाली ट्रेन में सीट बुक करने का विकल्प मिलता है। इसके तहत आप अधिकतम 7 ट्रेन चुन सकते हैं।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और एनटीईएस एप्प से पता लगाये
हालांकि बता दें कि रेलवे ने इस साल दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, इंदौर जैसे कई बड़े स्टेशनों से फेस्टिवल सीजन के लिए ट्रेनें चलेंगे। अगर आपको फेस्टिवल सीजन में घर जाना है तो इन ट्रेनों में टिकट बुक करा सकते है। बता दें कि इनकी टिकट भी ऑनलाइन बुक की जा सकती हैं।
इतना ही नहीं आपकी ट्रेन समय पर पहुंचेगी या नहीं इसका भी पता आसानी से लगा सकते है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट और रेलवे के एनटीईएस एप्प के जरिये पता लगा सकते है। जिसमें आपको ट्रेन नंबर डालना होगा। इसके बाइ आपको मौजूदा समय में ट्रेन ने कौन सा स्टेशन पार किया है और आपके स्टेशन पर कब पहुंचेगी, इन सब बातों की जानकारी मिलेगी। आईआरसीटीसी में आपको ट्रेक यूर ट्रेन का विकल्प मिलेगा।
नवरात्रि में व्रत का खाना भी ऑडर कर सकते
इसके साथ ही बता दें कि नवरात्रि में आईआरसीटीसी की वेबसाइट से व्रत का खाना भी ऑडर कर सकते है। रेलवे ने उपवास रखने वालों के लिए ये विशेष सुविधा शुरू की है। आईआरसीटीसी की ई केटरिंग वेबसाइट से अपने पीएनआर के जरिये 2 घंटे पहले ये खाना मंगा सकते है। रेलवे के एप्प मैन्यु ऑन रेल्स के जरिये खाने की चीजों के दाम भी चेक कर सकते है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications