हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने दो छोटा प्लान पेश किये थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है।
हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने अपने दो छोटा प्लान पेश किये थे। त्योहारी सीजन को देखते हुए भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। इसके लिए कंपनी ने दो प्लान को रिवाइज किया है। कंपनी ने 29 रुपये और 9 रुपये के प्लान को नए रूप में पेश किया है। त्योहारों को देखते हुए सभी कंपनियों की तरफ अपने कस्टमर को लुभाने की कोशिश की जा रही है।
बीएसएनएल 29 रुपये का प्लान
बीएसएनएल के इस प्लान में अब यूजर्स को पहली की तरह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा रोजाना 2 जीबी डाटा की जगह 1 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं एसएमएस की दर को भी घटा कर 300 कर दिया गया है। कंपनी के इस प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
हालांकि बता दें कि कंपनी यह प्लान दिल्ली और मुंबई के यूजर्स के लिए नहीं हैं। वहीं, यह प्लान नए और पुराने दोनों कस्टमर के लिए उपलब्ध है। इसके ही साथ सात दिनों तक कस्टमर पीआरबीटी यानी पर्सनलाइज रिंग बैक टोन की सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं।
बीएसएनएल 9 रुपये का प्लान
इसके अलावा कंपनी ने 9 रुपये का भी प्लान पेश किया था। इसकी वैलिडिटी 1 दिन के लिए है। 24 घंटे के लिए कस्टमर लोकल और एसटीडी अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं। यह रिचार्ज नए और पुराने दोनों कस्टमर के लिए है। मुफ्त कॉलिंग के अलावा 24 घंटे के लिए 100 एमबी डेटा और 100 SMSभी मुफ्त में दिया जा रहा है। यह रिचार्ज पैक भी दिल्ली और मुंबई के कस्टमर के लिए नहीं है।
जियो से भी सस्ता प्लान
हालांकि बता दें कि बीएसएनएल का यह प्लान रिलायंस जियो के किसी भी प्लान से बहुत ज्यादा सस्ता है। वर्तमान में रिलायंस जियो मार्केट में छाया हुआ है। वह अपने कस्टमर को सबसे सस्ता प्लान ऑफर करती है। इसी वजह से उसके सबसे ज्यादा कस्टमर हैं और लगातार उनकी संख्या बढ़ती जा रही है।
लेकिन, बीएसएनएल का यह प्लान जियो से भी सस्ता है। बीएसएनएल जो सुविधाएं 29 रुपये में दे रही है वह जियो में करीब 52 रुपये का है। साथ ही 9 रुपये के प्लान की सुविधा जियो 19 रुपये में ऑफर कर रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications