आईआरसीटीसी ने रेल यात्रा संबंधी पूछताछ का जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक नया सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम के जरिए पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर यात्रा, ट्रेन, टिक
आईआरसीटीसी ने रेल यात्रा संबंधी पूछताछ का जवाब देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से एक नया सिस्टम शुरू किया है। इस सिस्टम के जरिए पैसेंजर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर यात्रा, ट्रेन, टिकट और कैटरिंग से जुड़ी जानकारियां हासिल कर सकेंगे। आईआरसीटीसी का दावा है कि देश में वह पहला सरकारी विभाग है, जिसने इस तरह का सिस्टम शुरू किया है।
बता दें कि आईआरसीटीसी ने यात्रियों की समस्याओं को निपटाने के लिए नया तरीका निकाला है। अब अगर आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट खोलेंगे तो 'दिशा' आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।

आईआरसीटीसी और कोरोवर नाम के स्टार्टअप
अब जब भी आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगिन करेंगे तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेस चैटबॉट 'आस्क दिशा' वेबसाइट के दाई तरफ मिलेगा। इसके जरिए आप आईआरसीटीसी से जुड़ा कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। आईआरसीटीसी का दावा है कि इस तरह की चैटबॉट की सुविधा शुरू करने वाला ये पहला सरकारी विभाग होगा। इसको आईआरसीटीसी और कोरोवर नाम के स्टार्टअप ने एक साथ मिलकर विकसित किया है।
आप इसमें अगर आप एक टर्म जैसे पीएनआर डालेंगे तो उससे जुड़े सभी जवाब आपके सामने होंगे। ये चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने वाला सिस्टम है। आस्क दिशा के जरिए आप पीएनआर, अकाउंट लॉगिन, तत्काल टिकट, सीट उपलब्धता, लॉगिन का तरीका, कैटरिंग और ट्रेन से जुड़ी हर तरह की जानकारी ले सकते हैं।
कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपयोग किया जायेगा
इसका कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपयोग किया जा सकेगा। इसे जल्द ही आईआरसीटीसी के ऐंड्रॉयड एप्प से भी जोड़ा जाएगा। आईआरसीटीसी का कहना है कि न सिर्फ भारतीय बल्कि विदेशी नागरिकों को भी इसके जरिए अपने सवालों के जवाब मिल सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से अब आपको 139 पर डॉयल का लंबे समय तक इंतजार नहीं करना होगा।
आईआरसीटीसी ने अब यात्रियों के लिए इस तरह की कई सेवाएं शुरू कर दी है। इतना ही नहीं आप कहा हैं इसकी सटीक जानकारी एनटीईएस एप्प से ले सकते है। आप ट्रेन में बैठे-बैठे ही कैब बुक कर सकते हैं। वहीं नवरात्रि में आईआरसीटीसी व्रत का खाना भी मंगवाने की सुविधा दी गयी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications