एक बार फिर सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे कमजोर होकर 73.80 के स्तर पर खुला।
एक बार फिर सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 26 पैसे कमजोर होकर 73.80 के स्तर पर खुला। डॉलर की बढ़ती मांग के चलते रुपए में आज फिर दबाव देखने को मिल रहा है। घरेलू शेयर बाजार में भी दबाव का रुपए पर असर देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 73.56 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

क्योंकि शुक्रवार को ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बाद रुपए को सर्पोट मिला था। इसके अलावा, निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली और अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की कमजोरी से भी रुपए को मदद मिली।
अगर पिछले एक सप्ताह में रुपए की चाल को देखें तो शुक्रवार को रुपया 56 पैसे मजबूत होकर 73.56 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.12 के स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 74.30 के स्तर पर बंद हुआ, मंगलवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर 74.39 के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं सोमवार को रुपया अपने ऑलटाइम लो 74.06 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस साल रुपए में करीब 16 फीसदी तक की कमजोरी आयी है। क्रूड की कीमतें बढ़ने, ट्रेड वार, कैड बढ़ने की आशंका, डॉलर में मजबूती, घरेलू स्तर पर निर्यात घटने और राजनीतिक अस्थिरता जैसे फैक्टर्स की वजह से रुपए पर लगातार दबाव बना हुआ है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications