ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रही 5 दिन की सेल खत्म हो चुकी है। इस साल दोनों ही कंपनियों ने 5 दिन की सेल में लगभग 15 हजार करोड़ के सामान बेचे।
ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर चल रही 5 दिन की सेल खत्म हो चुकी है। इस साल दोनों ही कंपनियों ने 5 दिन की सेल में लगभग 15 हजार करोड़ के सामान बेचे। अमेजन और फ्लिपकार्ट के अनुसार इस सेल में सबसे ज्यादा स्मार्टफोन, बड़े उपकरण और फैशन के सामानों की सेल हुई। बता दें कि रेडसीर कंसल्टिंग की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों ही कंपनियों ने 9 की मध्यरात्रि से 14 अक्टूबर तक लगभग 15,000 करोड़ या यह कहें कि 2 अरब डॉलर की बिक्री की है।

पहले 36 घंटों में ही पिछले साल का टूटा रिकार्ड
इतना ही नहीं रेडसीर ने कहा कि उद्योग ने इस साल पिछले वर्ष के मुकाबले ऊंची वृद्धि दर्ज की है। इसकी प्रमुख वजह दूसरी श्रेणी के शहरों से खरीदारी बढ़ना है। इसके अलावा सस्ते दाम और लॉयल्टी योजनाओं की वजह से भी बिक्री बढ़ी है।
अमेजन इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भारत में प्रमुख अमित अग्रवाल का कहना हैं कि उनकी 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान पहले 36 घंटों में ही पिछले साल दर्ज किया गया आंकड़ा पार हो गया। उन्होंने कहा कि लगभग सभी श्रेणियों में हमारी बिक्री उम्मीद से अधिक रही। 80 प्रतिशत से अधिक नए ग्राहक छोटे शहरों से आए। हम देश में जिन पिन कोड में सेवाएं देते हैं, चार दिन 99 प्रतिशत आर्डर में उनमें से मिले हैं।
स्मार्टफोन की ब्रिकी सबसे ज्यादा
हालांकि बता दें कि बिक्री में सबसे बड़ी हिस्सादारी स्मार्टफोन की रही। वहीं फैशन प्रोडक्ट सबसे ज्यादा ऑर्डर किए गए। इसमें अधिकतर ग्राहक छोटे शहरों से थे। और इस साल अमेजन की सभी कैटेगरी में उम्मीद से बढ़कर बिक्री हुई है। वहीं, फ्लिपकार्ट ने दावा किया कि इस साल की सेल ने सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। पेटीएम मॉल पर आयोजित की गई महाकैशबैक सेल की बात करें तो यहां से करीब 1.2 करोड़ रुपये के प्रोडक्ट बेचे गए हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications