यहां पर आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से लोगों को कैसे जॉब मिलेगी।
मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना यानी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना या आयुष्मान भारत योजना से बीमा क्षेत्र में 10 लाख रोजगार के अवसर आएंगे। रिर्पोट के अनुसार प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योजना से सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य की गुणवत्ता सुधरेगी। इस योजना से बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर बनेंगे। जिसके तहत स्वास्थ्य एवं बीमा क्षेत्र में 10 लाख रोजगार सृजित होंगे।
60 प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र
अधिकारियों के अनुसार भारत में स्वास्थ्य पर खर्च अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर क्षमता से अधिक खर्च के कारण देश के 6 करोड़ लोग गरीबी में चले जाते हैं। PMJAY के तहत 10.7 करोड़ से अधिक गरीब परिवार को सालाना 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए 60 प्रतिशत वित्त पोषण केंद्र सरकार से और बाकी राज्यों से आएगा।
जन आरोग्य योजना के बारे प्रमुख बातें
- यह 5 लाख रुपए तक का हेल्थ इंश्योरेंस देने वाली सबसे बड़ी योजना है।
- इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर फंडिंग करेंगे।
- इस योजना का लाभ 10 करोड़ से ज्यादा परिवार यानी 50 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिलेगा।
- अभी तक इस योजना से 13 हजार से अधिक अस्पताल जुड़ चुके हैं।
- 5 लाख तक के खर्च में अस्पताल में भर्ती होने के अलावा जरुरी जांच, दवाई, भर्ती से पहले का खर्च और इलाज पूरा होने तक का खर्च शामिल है।
- इस योजना का लाभ 30 राज्य 443 जिलों को मिली।
- 86 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों का कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की भी जरुरत नहीं।
- पहचान के रुप में आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड दे सकते हैं।
- बीमा योजना से जुड़ी सभी अस्पतालों में लोगों की मदद के लिए एक आयुष्मान मित्र होंगे।
सूची में ऐसे तलाश करें अपना नाम
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभर्थियों की सूची में अपना नाम तलाशने के लिए आपको mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यहां मोबाइल नंबर वाले फॉर्म में अपना नंबर डालिए। फिर नीचे वाले फॉर्म में उुपर लिखा हुआ कैप्चा डालिए। इसके बाद सबसे नीचे जेनरेट ओटीपी बटन पर क्लिक करें।
ओटीपी डालने के बाद एक दूसरा पेज खुलेगा जहां आपको अपना राज्य चुनना होगा। इसके बाद नीचे आपको अपने नाम, राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर या RSBY URN चुनें और उसकी डिटेल डालें। उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें। यदि आपका नाम सूची में होगा तो वह नीचे आ जाएगा।
सूची में अपना नाम तलाशने का दूसरा तरीका
सूची में अपना नाम पता करने का दूसरा तरीका है हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करें। आप प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों की सूची में अपना नाम जानने के लिए 14555 हेल्पलाइन पर भी कॉल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications