जेट एयरवेज को संकट से उबारने के लिए टाटा ग्रुप इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकते है। सूत्रों के मुताबिक हिस्सेदारी खरीदने को लेकर टाटा ग्रुप और जेट एयरवेज के बीच बातचीत की शुरुआत हो चुकी है।
जेट एयरवेज को संकट से उबारने के लिए टाटा ग्रुप इसमें बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकते है। सूत्रों के मुताबिक हिस्सेदारी खरीदने को लेकर टाटा ग्रुप और जेट एयरवेज के बीच बातचीत की शुरुआत हो चुकी है।
बता दें कि जेट एयरवेज अपने पायलटों को सैलरी देने में लगातार देरी कर चुकी है। इसके अलावा एयरलाइन अन्य कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं दे पा रही है। ऐसे में कर्ज के संकट से निकलने के लिए कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। लेकिन, अब टाटा ग्रुप की पैरंट कंपनी टाटा संस इसे अपने हाथ में लेने का फैसला किया है।

इस बात की जानकारी दे कि जेट के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता के पास जेट का 51 फीसद शेयर है। वहीं टाटा ग्रुप गोयल और उनकी पत्नी से कम-से-कम 26 फीसद हिस्सेदारी खरीदना चाहेगा। इससे उसके पास जेट के अन्य शेयरधारकों से और 26 फीसद शेयर खरीदने का मौका बन जाएगा।
वहीं इसके अलावा अबू धाबी की कंपनी एतिहाद एयरवेज की भी जेट में 24 फीसद हिस्सेदारी है। इसी महीने जेट की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए एतिहाद ने जेट को 3.5 अरब डॉलर दिए थे।
गौरतलब है कि टाटा पहले से ही एविएशन सेक्टर में उतरी हुई है। उसके पास दो वेंचर हैं। पहला वेंचर सिंगापुर एयरलाइंस के साथ है जो विस्तारा का संचालन करती है जबकि दूसरे वेंचर से एयर एशिया का संचालन होता है। वहीं अगर टाटा जेट की हिस्सेदारी खरीदती है तो एतिहाद जेट की अपनी पूरी या आंशिक हिस्सेदारी बेच सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications