टेलीकॉम कंपनियों को सरकार ने मौजूदा मोबाइल फोन ग्राहकों और नए कनेक्शन देने के लिए आधार ई-केवाईसी सत्यापद बंद करने के लिए कहा है।
टेलीकॉम कंपनियों को सरकार ने मौजूदा मोबाइल फोन ग्राहकों और नए कनेक्शन देने के लिए आधार ई-केवाईसी सत्यापद बंद करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार की ओर से शुक्रवार को यह निर्देश जारी किया गया। जी हां शीर्ष अदालत ने कानूनी प्रावधान के अभाव में पिछले महीने एक अहम फैसले में प्राइवेट कंपनियों को आधार का इस्तेमाल बंद करने का निर्देश दिया था। बता दें कि अदालत के आदेश के अनुपालन को दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है।
आदेश की अनुपालन रिर्पोट 5 नवंबर तक देने को कहा
सरकार की तरफ से जारी दिशा-निर्देश में से संबंधित पहचान संख्या (आधार) के जरिए इलेक्ट्रानिक रूप से ई-केवाईसी का उपयोग करने पर रोक लगाने के लिए कहा गया है। साथ ही कंपनियों को आदेश की अनुपालन रिपोर्ट 5 नवंबर तक देने के लिए कहा है। दूरसंचार विभाग ने तीन पन्नों के आदेश में कहा कि मौजूदा ग्राहकों के सत्यापन के अलावा नया कनेक्शन देने के लिए आधार ई-केवाईसी का उपयोग नहीं किया जा सकता है। फिलहाल विभाग ने कहा है कि अगर ग्राहक नए कनेक्शन के लिए स्वेच्छा से आधार देता है तो इसे दस्तावेज के रुप में उपयोग किया जा सकता है। यानी कि इसका उपयोग ऑफलाइन किया जा सकता है।
आधार केवाईसी का उपयोग होगा बंद
दूरसंचार विभाग ने परिपत्र में कहा है कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुपालन के लिए सभी लाइसेंस प्राप्त दूरसंचार कंपनियां सत्यापन के साथ-साथ नया मोबाइल कनेक्शन जारी करने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की आधार ई-केवाईसी सेवा का उपयोग बंद करेंगी । इसमें कहा गया है कि सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी इसके अनुपालन सुनिश्चित करें। इस बारे में अनुपालन रिपोर्ट 5 नवंबर 2018 तक देने की ज़रूरत है।
वैकल्पिक प्रक्रिया का सुझाव
दूरसंचार विभाग के अनुसार उद्योग ने मोबाइल ग्राहक के लिए वैकल्पिक डिजिटल प्रक्रिया का सुझाव दिया है। इसमें 'ग्राहक एक्विजिशन फार्म' के साथ ग्राहक की 'लाइव' तस्वीर और पहचान और पता के लिए स्कैन कॉपी का उपयोग होगा। इससे पहले मोबाइल ग्राहक के लिए प्रक्रिया डिजिटल और कागजरहित रहगी। विभाग ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं से अपने सिस्टम को इसके लिए तैयार करने एवं प्रस्तावित डिजिटल प्रक्रिया की मंजूरी के लिए पांच नवंबर तक प्रस्ताव देने को कहा है।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications